पाक ड्रोन नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: श्रीगंगानगर बॉर्डर से 20 करोड़ की हेरोइन बरामद

श्रीगंगानगर
जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक गतिविधियां लगातार जारी हैं। गुरुवार देर रात सीमा पर बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है। मामला पाकिस्तान की ओर से भेजे गए एक ड्रोन से जुड़ा है, जो भारतीय सीमा में घुसकर हेरोइन की खेप गिराने के बाद वापस लौटने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हो सका। ड्रोन श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र के गांव 15 केएनडी के पास सीमा से सटे खेत में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर ड्रोन को कब्जे में ले लिया।

कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अनूपगढ़ के सीओ प्रशांत कौशिक ने बताया कि ड्रोन से गिराए गए चार पैकेट बरामद किए गए हैं, जिनमें कुल चार किलोग्राम से अधिक हेरोइन पाई गई है। प्रारंभिक जांच में इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है। फिलहाल सभी पैकेट जब्त कर लिए गए हैं और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आशंका है कि पंजाब से जुड़े ड्रग माफिया के गुर्गे इस खेप की डिलीवरी लेने के लिए इलाके में सक्रिय हो सकते हैं।

वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि ड्रोन उसी स्थान पर गिरा, जहां हेरोइन की खेप गिराई गई थी और उसे जब्त कर लिया गया है। बीएसएफ की मदद से आसपास के खेतों और संभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ड्रोन की उड़ान दिशा, रूट और तकनीकी पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति