रायपुर में स्वच्छ क्लोरीनयुक्त पेयजल की घरों में हो रही आपूर्ति

रायपुर.

नगर पालिक निगम के जल विभाग द्वारा विजय नगर चौक के पास पेयजल वितरक पाईप लाईन में लीकेज को ट्रेस होने के बाद तत्काल सुधार लिया गया और उसके बाद आज सुबह से नगर निगम के महर्षि वाल्मीकि वार्ड अंतर्गत सेल्स टैक्स कॉलोनी, महामाया विहार, पिंक सिटी, गायत्री नगर, विजय नगर में रहवासी नागरिकों के घरों में स्वच्छ क्लोरीन युक्त पेयजल की आपूर्ति की जा रही है.

नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर आज सुबह से नगर निगम जल विभाग, नगर निगम जोन 3 एवं जोन 9 जल कार्य विभाग की टीमों द्वारा महर्षि वाल्मीकि वार्ड अंतर्गत सेल्स टैक्स कॉलोनी, महामाया विहार, विजय नगर, पिंक सिटी, गायत्री नगर के घरों में घर -घर जाकर नलों में आ रहे पेयजल में क्लोरीन की मात्रा की जाँच की जा रही है. सभी घरों के नलों के पानी में क्लोरीनयुक्त पेयजल जाँच में पाया गया है. सभी घरों में स्वच्छ पेयजल आ रहा है. किसी भी घर में गन्दा पानी आने की शिकायत नहीं मिली है.

नगर निगम के जोन 3 और 9 के जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्षेत्र की सभी नालियों की अभियान चलाकर अगले एक सप्ताह में सफाई करवाकर कचरा एवं गन्दगी बाहर निकालकर नालियों का निकास सुगम बनाने का कार्य प्राथमिकता से सतत मॉनिटरिंग करवाकर करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैँ.वहीं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को सफाई अभियान के दौरान नाली के भीतर पाईप लाईन दिखते ही इसकी जानकारी नगर निगम जल विभाग के अधिकारियों को तत्काल देने कहा गया है, ताकि तत्काल नाली के भीतर से पाईप लाईन को बाहर निकाला जा सके.

नगर निगम जल विभाग के जल विभाग, जोन 3 और जोन 9 के अधिकारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्षेत्र में नालियों के भीतर से जा रही पाईप लाईन को अतिशीघ्र अभियानपूर्वक ट्रेस करके उन्हें नालियों के बाहर निकालने का कार्य क्षेत्र के रहवासियों से सहयोग लेकर करवाने के निर्देश दिए हैँ. इंदौर जैसी घटना शहर में कहीं भी na हो, इस हेतु विशेष सतर्कता लगातार बनाये रखने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. नगर निगम जल विभाग ने महर्षि वाल्मीकि वार्ड के रहवासियों से वार्ड क्षेत्र में स्थित नालियों के भीतर से जा रही पाइप लाइन को अतिशीघ्र बाहर निकालने के कार्य में रायपुर नगर निगम ज़ल विभाग, जोन 3 और जोन 9 जल विभाग के अमले को सहयोग देने की अपील की है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति