ठंड का कहर! IMD ने किया दो दिनों के लिए घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी

नई दिल्ली

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। राजधानी नई दिल्ली में दिन का तापमान गिरा है और राजस्थान के कई हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम है। कश्मीर में भी तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या हिमपात का पूर्वानुमान जताया है। IMD ने 5-6 जनवरी को उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात का अनुमान जताया गया है। इसने बताया कि उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 6 जनवरी को बारिश या हिमपात हो सकता है।

आईएमडी ने कहा कि अगले तीन दिन मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिसके बाद अगले चार दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगले पांच दिनों में गुजरात में न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। भारत के शेष हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है, जहां ठंड का प्रकोप बना रहेगा। सुबह और शाम के वक्त घने कोहरे की मार अभी जारी रहने वाली है।
6 जनवरी तक और बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। 6 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। वहीं, राजस्थान में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है। सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान लूणकरनसर में 2.8 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 4 डिग्री सेल्सियस और सिरोही, पाली व चूरू में 4.4 डिग्री दर्ज किया गया।
शीतलहर का प्रकोप और तेज

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप और तेज हो गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किये गए तापमान से कम है। उत्तरी कश्मीर का प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग सबसे सर्द स्थान बना हुआ है। गुलमर्ग में लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में यह 0-5 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति