माही का बड़ा फैसला: तलाक के बाद बच्चों की परवरिश अकेले करेंगी, एलिमनी नहीं ली

मुंबई 

टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पावरफुल कपल में शुमार माही विज और जय भानुशाली अलग हो गए हैं. दोनों ने आपसी सहमति से 14 साल की शादी को खत्म कर दिया है. 4 जनवरी को माही और जय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके तलाक का ऐलान किया. दोनों के सेपरेशन से फैंस दुखी हैं. मगर कपल का कहना है कि अलग होने के बाद भी उनके बीच दोस्ती का रिश्ता कायम रहेगा. उनके बीच कोई निगेटिविटी नहीं है. 

टूट गया माही-जय का रिश्ता

तलाक के बाद कई लोगों के मन में ये बड़ा सावल है कि क्या माही ने जय भानुशाली से एलिमनी डिमांड की है? कानूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, माही ने जय से अलग होने पर एलीमनी और मेंटेनेंस पैसा लेने से इनकार कर दिया है. सूत्र ने बताया है कि माही और जय ने अपने रिश्ते को काफी टाइम और एफर्ट्स देने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. दोनों के रिश्ते में चीजें वर्कआउट नहीं कर रही थीं. ऐसे में दोनों का मानना है कि शांति से अलग होकर आगे बढ़ना ही सबसे सही तरीका है. 

एलिमनी नहीं लेंगी माही

सूत्र ने आगे ये भी बताया कि जय से अलग होने पर माही ने एलिमनी और तीनों बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए कोई मेंटेनेंस अमाउंट नहीं लिया है. तलाक का फैसला म्यूचुअल था, इसलिए दोनों ने ही बिना किसी विवाद के रिश्ते को खत्म करने का निर्णय लिया. 

कपल के जो करीबी हैं उन्हें पता है कि तलाक का निर्णय लेने से पहले दोनों ने ही अपनी शादी को बचाने की काफी कोशिश की थी. लेकिन दोनों के रिश्ते में आई दूरियां नहीं मिट पाईं. ऐसे में जय और माही ने मिलकर अलग होने का फैसला लिया. दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अलग होने की न्यूज साझा की, जिससे उनके सभी चाहनेवालों को बड़ा झटका लगा. 

काम पर ध्यान दे रहीं माही

तलाक के बाद माही अब अपनी पूरी एनर्जी अपने काम पर लगाना चाहती हैं. वो अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस कर रही हैं. एक्ट्रेस नई अपॉर्चुनिटी और कमिटमेंट्स का पूरे डेडिकेशन के साथ उनका वेलकम कर रही हैं. माही के करीबी लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस पॉजिटिव माइंडसेट के साथ काम और पर्सनल ग्रोथ पर ध्यान दे रही हैं. वो इंडेपेंटली आगे बढ़ना चाहती हैं.  

माही और जय के रिश्ते की बात करें तो लंबी डेटिंग के बाद कपल ने साल 2011 में शादी रचाई थी. वो टीवी के पावर कपल में शुमार किए जाते थे. दोनों के तीन बच्चे हैं. दों बच्चों खुशी और राजवीर को उन्होंने गोद लिया है और तारा उनकी खुद की बेटी है. तलाक के बाद दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश करेंगे. उन्होंने अच्छे नोट पर रिश्ता का 'द एंड' किया है. 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति