शिक्षक नहीं, पढ़ाई ठप: प्राथमिक स्कूल में तालेबंदी पर उतरे पालक

बालोद

डौंडीलोहारा विकासखंड के प्राथमिक शाला सहगांव में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर पालकों में भारी आक्रोश है। स्कूल में मात्र एक शिक्षक के भरोसे 64 बच्चों की पढ़ाई कराए जाने से नाराज पालकों ने स्कूल में ताला जड़ दिया और स्कूल गेट के सामने छात्रों के साथ बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पालकों का कहना है कि वे कई बार विकासखंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल में शिक्षक की कमी से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर आज उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। पालकों का आरोप है कि एक ही शिक्षक पर सभी कक्षाओं की जिम्मेदारी होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

प्रदर्शन में शामिल बच्चे भी अपने पालकों के साथ स्कूल गेट के सामने बैठे हैं। स्थिति की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पालकों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है, लेकिन पालक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति तक आंदोलन जारी रखने की बात पर अड़े हुए हैं। फिलहाल स्कूल में पढ़ाई पूरी तरह ठप है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति