गोल्ड कप ओपन चेस टूर्नामेंट: दौसा में रुद्रांश पंचोली की शानदार जीत

दौसा
जिला शतरंज संघ और कार्तिकेय चैस ऐकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में गोल्ड कप ओपन चैस टूर्नामेंट विज़न क्लासेज आगरा रोड में हुआ। टूर्नामेंट को रुद्रांश पंचोली ने अविजीत रहते हुये 6 में से 5.5 अंक बनाकर जीता। उन्हें चमचमाती ट्रॉफी और एक साइकिल ईनाम में मिली। दूसरे स्थान पर आशीष छीपा रहे उन्हें एक मिक्सर जूसर और ट्रॉफी दी गई, उन्होंने 5 अंक बनाये। तीसरे स्थान पर धनञ्जय राजमिश्र रहे। उन्हे प्रेशर कुकर और ट्रॉफी मिली। इस टूर्नामेंट में एक रनिंग ट्रॉफी भी रखी गई है। जिसे तीन बार जीतने वाले खिलाडी को वह ट्रॉफी दी जायेगी। पूर्व में कुछ खिलाडी इसे एक-एक बार जीत चुके है।

 अन्य विजेताओं को भी आकर्षक गिफ्ट हेम्पर ट्रॉफी के साथ दी गई। टूर्नामेंट में बेहतर परिणाम अर्जित करने वाले कार्तिकेय चैस ऐकेडमी के खिलाडी शिवांश शर्मा मिक्सर जूसर और ट्रॉफी जीतकर दूसरे स्थान पर रहे। युवराज मीना को कोल्ड वाटर कैंपर और ट्रॉफी हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। दिव्यांश शर्मा को हॉट केस और ट्रॉफी ईनाम में मिली। इस टूर्नामेंट में 6 चक्र 20+10 के टाइम कंट्रोल से खेले गये। सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरुप मैडल दिया गया।अध्यक्ष कृष्णगोपाल शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रविष्टि केवल दौसा जिले के खिलाड़ियों को ही दी गई।टूर्नामेंट के चीफ अर्बीटर मुकेश गुर्जर रहे। पारितोषक के. जी. शर्मा, गणेश जैमन, समता मीना, कार्तिकेय जोशी, कमलेश भादूका, पंकज मिश्र ने वितरित किए।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति