‘हमें भारत की जरूरत’—अमेरिका के रवैये को लेकर इस देश की अपील, राजदूत का बड़ा बयान

ढाका
बांग्लादेश में एक के बाद एक हिंदू मौत के घाट उतारे जा रहे हैं। इस बीच एक बांग्लादेशी नेता का चौंकाने वाला बयान है। यह नेता हैं बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के मिर्जा फखरुल इस्लाम। फखरुल इस्लाम ने कहा है कि हिंदुओं की हत्याएं छोटी और मामूली घटना है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में सोमवार को भी दो हिंदू व्यक्तियों को मौत के घाट उतार दिया गया। इससे पहले चार अन्य हिंदूओं की भी हत्या हो चुकी है। इन घटनाओं ने बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं में काफी डर है।

‘मुसलमानों के साथ भी हो रहा’
फखरुल इस्लाम ने यहां तक कह डाला कि यह सब मीडिया का पैदा किया है। सीएनएन-न्यूज18 के मुताबिक उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और हिंदुओं की हत्याओं की घटनाओं को सिरे से खारिज कर दिया। फखरुल ने कहा कि यह सिर्फ छोटी-मोटी घटनाएं हैं। बीएनपी नेता ने आगे कहा कि हिंसा की घटनाएं किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं हैं। मुसलमानों को भी मारा जा रहा है और उनके साथ भी रेप की घटनाएं हो रही हैं।

फखरुल ने भारत की विदेश नीति पर भी ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि भारत को अवामी लीग के अलावा अन्य राजनीतिक पार्टियों से भी संपर्क करना चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि असल मुद्दा क्रिकेट या अलग-अलग घटनाएं नहीं, बल्कि विदेश मामलों के मंत्री एस जयशंकर द्वारा दिया गया संदेश है।
 
एक के बाद एक हत्याएं
फखरुल इस्लाम की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब बांग्लादेश में एक के बाद एक हिंदुओं को मौत के घाट उतारा जा रहा है। सोमवार रात 40 वर्षीय किराना दुकानदार सारथ मणि चक्रवर्ती पर तेज हथियारों से हमला किया गया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पिछले करीब 18 दिनों में यह छठवीं घटना है, जिसमें किसी हिंदू को मौत के घाट उतारा गया है। कुछ दिन पहले ही चक्रवर्ती ने बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा पर फेसबुक पर लिखा था और अपने जन्मस्थान को मौत की घाटी बताया था। सोमवार को ही राणा प्रताप बैरागी को भी मार डाला गया।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति