पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बेटे ने बाइक सवार को रौंदा

रायपुर.

रायपुर में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के 33 वर्षीय बेटे बलवंत सिंह का नाम सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, बलवंत सिंह अपनी कार से जा रहे थे, तभी उन्होंने एक मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे के बाद आरोपी दूसरी कार से फरार हो गया. यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के सालासर चौक पर रात करीब 1 बजे हुई. हादसे का शिकार हुआ 34 वर्षीय त्रिभुवन सिंह एक डीजे (DJ) है और काम से घर लौट रहा था. प्रत्यक्ष दर्शियों और पुलिस जांच के अनुसार, टक्कर मारने के बाद बलवंत सिंह अपनी कार छोड़कर दूसरी गाड़ी से मौके से फरार हो गया. घायल त्रिभुवन को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

थाने से ही मिली जमानत

तेलीबांधा पुलिस ने मंगलवार शाम बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(a) और 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है. चूंकि ये धाराएं जमानती थीं, इसलिए उसे बेल बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति