मकर संक्रांति के बाद पंचग्रही योग से कुछ राशियों की बढ़ेगी परेशानी

नए साल यानी 2026 की महीना चल रहा है। इस साल ग्रहों की चाल में कई बदलाव होंगे। एक ऐसा ही बदलाव मकर संक्रांति के कुछ दिनों बाद होगा। इस दौरान पांच ग्रह मकर राशि से गुजरेंगे। इस दौरान पंचग्रही राजयोग का निर्माण होगा। ग्रहों की इस परिवर्तन की वजह से कई राशियों की जिंदगी में बहुत सारे बदलाव लाएंगे। हालांकि कुछ राशियों की परेशानियां भी बढ़ेगी। चलिए जानते हैं कि मकर संक्रांति कब है और किन राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

पंचांग के मुताबिक इस साल यानी 2026 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। इस तारीख को धनु राशि से मकर राशि में सूर्य का प्रवेश दोपहर 3:07 बजे हो रहा है। वहीं, मकर संक्रांति के कुछ दिन बाद मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति से दुर्लभ पंचग्रही राजयोग बन रहा है।

मकर राशि को सबसे अधिक लाभ

इस शक्तिशाली योग का सबसे अधिक लाभ मकर राशि को होगा। इससे उनके करियर, धन, प्रतिष्ठा और पारिवारिक सुख में बड़ा सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि

मकर संक्रांति के बाद पंचग्रही योग कुंभ राशि के जातकों के लिए घातक साबित हो सकता है। वर्तमान में राहु भी इसी राशि में गोचर कर रहा है। ऐसे में पंचग्रही योग का निर्माण आपके जीवन में कई बड़े बदलाव ला सकता है। इस समय आपके व्यक्तिगत संबंधों में तनाव बढ़ सकता है और अपने करीबी लोगों, यहां तक कि माता-पिता के साथ भी मतभेद या बहस हो सकती है। यह समय थोड़ा कठोर रह सकता है क्योंकि यह आपको आपके अपनों का वास्तविक चेहरा दिखा सकता है।

साथ ही इस अवधि में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, क्योंकि आप मानसिक तनाव, चिंता और थकावट महसूस कर सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों जैसे ध्यान, योग, पूजा या मंत्र जाप में शामिल होना आपके लिए लाभदायक रहेगा, क्योंकि इससे मन को शांति मिलेगी और मानसिक संतुलन बना रहेगा।

कर्क राशि

पंचग्रही योग कर्क राशि के जातकों के लिए भी सही नहीं रहेगा। इस राशि के लोग चंद्र ग्रह द्वारा शासित होते हैं। इस दौरान नौकरी जाने की संभावना बन सकती है या व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। यह समय उनके लिए एक कठिन परीक्षा की तरह होगा। प्रेम संबंधों में भी परेशानियां आ सकती हैं और साथी से अलगाव या ब्रेकअप का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यह क्षण आपके लिए भावनात्मक रूप से काफी कष्टदायक रहेगा।

इस दौरान कर्क राशि के जातकों को चिंता, घबराहट और मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है। इसलिए उन्हें विशेष रूप से ध्यान, योग और खुद की देखभाल पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि समय रहते अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रखा गया, तो मनोवैज्ञानिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

सलाह- इस दौरान सकारात्मक सोच बनाए रखें और अपने परिवार के साथ समय बिताएं।

admin

Related Posts

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति