वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, तिलक वर्मा T20 सीरीज से हुए बाहर

मुंबई 

T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी महीने खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। ये टी20 सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिए बेहद अहम है, लेकिन एशिया कप 2025 फाइनल के हीरो और नंबर 3 के बल्लेबाज तिलक वर्मा को पेट में चोट लगी है, जिसकी वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर होने की कगार पर हैं। जल्द ही आधिकारिक घोषणा भी इस बारे में हो सकती है।

रिपोर्ट की मानें तो तिलक वर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी 2026 के मैच से पहले तिलक वर्मा दर्द में नजर आए। वे भारत की टीम का हिस्सा भी हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले 21 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। नागपुर में पहला मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए तिलक वर्मा का रिप्लेसमेंट भारतीय टीम को चाहिए होगा। हालांकि, माना जा रहा है कि 7 फरवरी से शुरू हो रहे मेगा इवेंट के लिए वे फिट हो सकते हैं।

तिलक राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे थे, जब बुधवार सुबह नाश्ते के बाद उन्हें पेट में दर्द हुआ। उन्होंने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में डॉक्टरों से सलाह ली। भारतीय बोर्ड के एक सूत्र ने पुष्टि की, "तिलक को आज (बुधवार) पेट में बहुत ज़्यादा दर्द हुआ। उन्हें तुरंत राजकोट के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां कई स्कैन किए गए और रिपोर्ट COE के डॉक्टरों को भेजी गईं। डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी करवाने की सलाह दी है, जिससे ठीक होने में उन्हें तीन से चार हफ्ते लगेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी T20I सीरीज खेलने की संभावना कम लग रही है।"

भारतीय टीम मैनेजमेंट को संभवतः 7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी उपलब्धता को लेकर ज्यादा चिंता होगी। भारत का पहला मैच USA के खिलाफ टूर्नामेंट के ओपनिंग डे पर ही है। बताया जा रहा है कि जांच में टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि हुई है, जिसके लिए सर्जरी भी हुई है और अब उनकी हालत स्थिर है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उनकी रिकवरी और वापसी को लेकर आगे जानकारी दी जाएगी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति