गलती बनाम पाप: प्रेमानंद महाराज ने समझाया आध्यात्मिक अंतर, बताया प्रायश्चित कैसे करें

मथुरा
वृंदावन के पूज्यनीय और जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज हमेशा ऐसी बातें कहते हैं जिसे सुनकर मन खुश हो जाए। तमाम लोग एकांतित वार्तालाप के दौरान उनसे मिलते हैं और अपने सवाल उनसे पूछते हैं। एक-एक करके वो सभी के सारे सवालों के जवाब देते हैं। हाल ही में हुए एकांतित वार्तालाप के दौरान एक महिला श्रद्धालु ने उनसे बड़ा ही दिलचस्प सवाल पूछा जोकि हर किसी के मन में जरूर चलता होगा। महिला ने उनसे पूछा कि गलती और पाप में क्या अंतर है और इसका प्रायश्चिक कैसे करना चाहिए? इस पर प्रेमानंद महाराज ने बड़ा ही प्यारा जवाब दिया है। नीचे विस्तार से जानें कि इस सवाल के जवाब में वो क्या बोलें?
 
पाप और गलती में अंतर
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जैसे अचानक कोई घटना घट जाती है या हमारा कोई संकल्प नहीं था। हमारी कोई चाहत नहीं थी और हमसे गलती हो गई। लेकिन संकप्ल करके पाप करना। चाहत करके पाप करना, गलत आचरण करना। वो पाप कहलाता है। जैसे किसी चीज की चोरी करना। किसी की बहन-बेटी को लेकर गंदी बात या फिर किसी परपुरुष को लेकर गंदी बात यानी जो हम पहले संकल्प करते हैं, मनन करते हैं और फिर वो क्रिया करते हैं वो गलत है वो पाप हो गया। वहीं अगर अचानक हमसे गलती हो गई तो वो गलती है। अचानक में हुआ हमारा कोई संकल्प नहीं था। हमारी कोई चेष्ठा नहीं थी। आपको टक्कर लग गई। वो गलती है लेकिन जो सोचकर किया जाता है वो पाप है।

ऐसे करें प्रायश्चित
गलती और पाप दोनों का प्रायश्चित होता है। पहली बात की दोबारा हम नहीं करेंगे और फिर भगवान का नाम जप करें। भगवान के नाम कीर्तन करें। सब तरह के पापों का नाश भगवान के नाम कीर्तन से भगवान के नाम जप से हो जाता है। तो खूब नाम कीर्तन करो। नाम जप करो। संकल्प लो कि गलती अब ना हो। आगे से पाप ना हो।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति