प्रदेश में नगरीय निकायों द्वारा बेहतर सुरक्षित एवं निर्बाध जल आपूर्ति की प्रभावी कार्रवाई

भोपाल
प्रदेश के नगरीय निकायों द्वारा नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं निर्बाध जल एवं सीवर सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी जल अथवा सीवर संबंधी समस्या की सूचना निर्धारित माध्यमों से अवश्य दें, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने बताया कि रविवार 11 जनवरी तक कुल 1176 जल रिसाव (लीकेज) की मरम्मत की गई है तथा अब तक 7619 जल नमूनों की जांच पूर्ण की जा चुकी है। जल नमूना संग्रहण कार्य में 744 सफाई मित्र/अमृत मित्र सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और जल परीक्षण के लिये अब तक 704 व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 684 ओएचटी/जीएसआर/सम्प की सफाई पूर्ण की जा चुकी है, जिन पर ऑयल पेंटिंग द्वारा सफाई की तिथि एवं अगली प्रस्तावित सफाई की तिथि अंकित की गई है। इसके अतिरिक्त अब तक 1650 छोटे मरम्मत कार्य (माइनर रिपेयर) पूर्ण किए जा चुके हैं। जल से संबंधित कुल 293 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 284 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। वहीं सीवर लाइन लीकेज, मैनहोल ओवरफ्लो आदि से संबंधित कुल 285 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 134 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने सभी नगर निगमों एवं शहरी निकायों को निर्देश दिए हैं कि शेष लंबित शिकायतों का तत्काल, गुणवत्ता-पूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जल की गुणवत्ता और सीवर व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा फील्ड अमला निरंतर निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई की स्थिति में रहेगा। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिये संबंधित निकायों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

स्वच्छ जल अभियान

स्वच्छ जल अभियान में जल सुरक्षा, जल संरक्षण तथा जल से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रदेश में ‘जल सुनवाई’की शुरुआत की गई है। इस अभियान के माध्यम से नगर निगमों/शहरी निकायों द्वारा नागरिकों को बेहतर जल एवं सीवर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है।इसी क्रम में प्रदेश की समस्त नगरीय निकायों में 11 जनवरी 2025 तक निम्नलिखित प्रगति दर्ज की गई है—

        · जल रिसाव (लीकेज) से संबंधित मरम्मत कार्य : नगर निगम- 547, नगर पालिका परिषद – 315, नगर परिषद- 314

        · जल नमूनों की जांच : नगर निगम – 4498, नगर पालिका परिषद – 1496, नगर परिषद – 1625

        · जल नमूना संग्रहण कार्य में सफाई मित्र / अमृत मित्र सक्रिय रूप से कार्यरत हैं : नगर निगम- 158, नगर पालिका परिषद- 284, नगर परिषद- 302

            · जल परीक्षण के लिये व्यक्तियों को प्रशिक्षण : नगर निगम- 330, नगर पालिका परिषद- 191, नगर परिषद- 183

        · ओएचटी/जीएसआर/सम्प की सफाई की जा चुकी है, (ऑयल पेंटिंग द्वारा सफाई की तिथि एवं अगली सफाई की तिथि प्रस्तावित है) : नगर निगम- 212, नगर पालिका परिषद- 194, नगर परिषद- 278

        · छोटे मरम्मत कार्य (माइनर रिपेयर) पूर्ण किए गए हैं : नगर निगम- 829, नगर पालिका परिषद- 440, नगर परिषद- 381

        · जल संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका का समाधान कर दिया गया है : नगर निगम कुल 293 शिकायतेंसे 213 शिकायतों का निराकरण।

        · सीवर लाइन लीकेज/मैनहोल ओवरफ्लो आदि से संबंधित शिकायतों का निराकरण : नगर निगम कुल 285 शिकायतें में से 134 शिकायतों का निराकरण शेष लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिये संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि जल अथवा सीवर से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना निर्धारित माध्यमों से उपलब्ध कराएं, जिससे समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति