कोहरे का कहर: नोएडा में स्कूलों पर लगा ताला, 15 जनवरी तक अवकाश घोषित

नोएडा

उत्तर भारत में कंपाने वाली ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बढ़ती शीतलहर और कम विजिबिलिटी को देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा की सरकारों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट आने और घने कोहरे का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसके बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाए हैं।

उत्तर प्रदेश: नोएडा और गाजियाबाद में नए आदेश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारियों ने स्थानीय मौसम की स्थिति को देखते हुए अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।

नोएडा : उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) जिला प्रशासन ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आठवीं कक्षा तक के स्कूलों के लिए 15 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

गाजियाबाद: गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) और गाजियाबाद के प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी 2026 तक बंद रखने का निर्देश दिया था। हालांकि, कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई जिलों में इसे 14 जनवरी तक बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

लखनऊ और आगरा: लखनऊ में कक्षा 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद किए गए हैं, जबकि आगरा में शीतलहर के चलते कक्षा 12 तक के स्कूलों में 12 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

दिल्ली और हरियाणा में 15 जनवरी तक राहत

देश की राजधानी दिल्ली में शिक्षा निदेशालय (DoE) ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि 2025-26 के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, नर्सरी से लेकर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 15 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। 16 जनवरी से स्कूल सामान्य रूप से खुलने की उम्मीद है। हरियाणा सरकार ने भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टी घोषित की है।

पंजाब में 13 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की है कि पंजाब के सभी सरकारी, प्राइवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों में छुट्टियां 13 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई हैं। पंजाब में कोहरे के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच रही है, जिससे स्कूली बसों और बच्चों के लिए यात्रा करना खतरनाक हो गया था। अब पंजाब में स्कूल 14 जनवरी से खुलेंगे।

अभिभावक स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप और आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें, क्योंकि मौसम के आधार पर छुट्टियों को और बढ़ाया जा सकता है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति