ग्वारीघाट स्टेशन पर मकर संक्रांति और वसंत पंचमी के मौके पर चार ट्रेनें रुकेंगी, श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

 जबलपुर
 मकर संक्रांति और वसंत पंचमी पर आसपास से श्रृद्धालु स्नान के लिए ग्वारीघाट पहुंचते है। उनकी आवाजाही की सुविधा के लिए इस बार रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। जबलपुर-नैनपुर रेलखंड पर संचालित चार एक्सप्रेस ट्रेनों का संबंधित दोनों तिथियों पर ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव घोषित किया है। इस संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेल की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।

मकर संक्रांति पर 13 से 15 जनवरी और वसंत पंचमी पर 22 से 26 जनवरी तक चांदाफोर्ट सुपरफास्ट (त्रिसाप्ताहिक), शहडोल-नागपुर और रीवा-इतवारी एक्सप्रेस ग्वारीघाट स्टेशन पर रुकेगी। संबंधित तिथि पर आते-जाते दोनों तिथियों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ग्वारीघाट में अस्थाई ठहराव रहेगा। ग्वारीघाट स्टेशन पर भी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

ग्वारीघाट से रिजर्वेशन भी उपलब्ध

रेलवे ने श्रृद्धालुओं की सुविधा ने मकर संक्रांति और वसंत पंचमी के दौरान अस्थायी ठहराव वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में ग्वारीघाट से रिजर्वेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। संबंधित तिथियों पर यात्री एक्सप्रेस ट्रेनों का ग्वारीघाट स्टेशन तक एवं वहां से वापसी के लिए सीट आरक्षित करा सकते हैं। ट्रेनों के ठहराव और स्टेशन तक रिजर्वेशन की सुविधा से छिंदवाड़ा, गोंदिया, बालाघाट, कटनी से श्रृद्धालुओं का ग्वारीघाट तक पहुंचना आसान होगा।
जबलपुर से भी जा सकेंगे श्रृद्धालु

जबलपुर-नैनपुर रेलखंड पर वर्तमान में तीन पैसेंजर ट्रेन संचालित है। इनका शहर के अंतर्गत आने वाले मदन महल, गढ़ा स्टेशन और जमतरा पैसेंजर हाल्ट में ठहराव है। ग्वारीघाट, जमतरा में रुकने वाली एक डेमू ट्रेन का संचालन भी गढ़ा-गोंदिया के बीच होता है। चार एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी ठहराव से ग्वारीघाट स्टेशन तक आवाजाही के विकल्प बढ़ गए हैं। ग्वारीघाट मार्ग पर जाम में फंसने से बचने के बजाय ट्रेन से श्रृद्धालु ग्वारीघाट पहुंच सकते हैं।

इन ट्रेनों का ठहराव और ग्वारीघाट स्टेशन पर टाइमिंग

    नागपुर-नैनपुर-शहडोल एक्सप्रेस (11201) दोपहर 3.30-03:32 बजे।
    शहडोल-नैनपुर-नागपुर एक्सप्रेस (11202) सुबह 09:49-09:51 बजे।
    इतवारी-सिवनी-रीवा एक्सप्रेस (11755) मध्यरात्रि 02:47-02:49 बजे।
    रीवा-सिवनी-इतवारी एक्सप्रेस (11756) रात 10:59-11:01 बजे।
    इतवारी-गोंदिया-रीवा एक्सप्रेस (11753) मध्यरात्रि 02:47-02:49 बजे।
    रीवा-गोंदिया-इतवारी एक्सप्रेस (11754) रात 10:59-11:01 बजे।
    चांदा फोर्ट-जबलपुर सुपरफास्ट (22173) रात 9:30-9:32 बजे।
    जबलपुर-चांदाफोर्ट सुपरफास्ट (22174) सुबह 5:49-05:51 बजे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति