भोपाल में चाइनीज मांझा के खिलाफ जागरुकता अभियान, लोगों को उपयोग न करने की अपील

भोपाल
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चाइनीज मांझा का उपयोग रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। शहर में अलग-अलग टीम लोगों तक पहुंचकर उन्हें चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करने की सलाह देगी। भोपाल और आसपास के इलाकों में अभियान चलाया जाएगा। क्यों कि पिछले एक दो साल में चाइनीज मांझा के इस्तेमाल से कई दुर्घटनाएं सामने आ चुकी है। ताजा मामले की बात करे तो कल रविवार को इंदौर में एक शख्स का गला कटने से दर्दनाक मौत हुई थी।

दरअसल, राजधानी में चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करना, बेचना और खरीदने पर प्रतिबंध है। इस संबंध में बीते दिनों पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने आदेश जारी किया था। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163 (2) के तहत निर्णय लिया गया था। भोपाल शहर की सीमा में पतंगबाजी में चाइनीज मांझे का उपयोग, विक्रय एवं भण्डारण बैन किया गया था।

इसके अलावा जो भी व्यक्ति चाइनीज मांझे के साथ पकड़ा जाएगा, पुलिस उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी। आपको बता दें कि भोपाल पुलिस ने पक्षियों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया था। क्यों कि हर साल चाइनीज मांझे से लोग गंभीर हादसे का शिकार हुए है। कई लोगों को जानलेवा चोटें आई है। प्रशासन ने दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षित मांझे का ही उपयोग करें। चाइनीज मांझे की सूचना पुलिस को तुरंत दें, ताकि हादसों को रोका जा सके।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति