वाशिंगटन सुंदर की चोट पर केएल राहुल का बयान, बोले– मुझे अंदाजा नहीं था

वडोदरा
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच को 4 विकेट से जीत लिया। विजयी शॉट केएल राहुल के बल्ले से निकला। वह 29 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके साथ वाशिंगटन सुंदर भी 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। मैच के बाद केएल राहुल ने कहा कि मुझे वाशिंगटन सुंदर की इंजरी की गंभीरता का अंदाजा नहीं था।

मैच के बाद केएल राहुल ने कहा कि वाशिंगटन सुंदर पहली पारी के दौरान इंजर्ड हुए थे, इसकी जानकारी तो मुझे थी, लेकिन उनकी इंजरी गंभीर है और उन्हें दौड़ने में परेशानी है, ये मुझे तब पता चला जब वे बल्लेबाजी के लिए आए। सुंदर को रन के लिए विकेटों के बीच दौड़ने में दिक्कत हो रही थी।

राहुल ने सुंदर की तारीफ करते हुए कहा कि इंजरी के बावजूद वह गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहा था और स्ट्राइक बदलते हुए अपना काम कर रहा था। वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड की पारी के दौरान गेंदबाजी करते हुए इंजर्ड हो गए थे। उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। इंजरी की वजह से ही उनसे पहले बल्लेबाजी के लिए हर्षित राणा को भेजा गया था।

सुंदर की इंजरी पर कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि स्कैन के बाद ही इंजरी की गंभीरता का पता चल सकता है। जानकारी के मुताबिक सुंदर को साइड स्ट्रेन इंजरी हुई है। वाशिंगटन सुंदर की इंजरी ज्यादा गंभीर हुई तो टीम इंडिया की मुसीबत बढ़ सकती है। सुंदर टी20 विश्व कप 2026 की टीम का हिस्सा हैं। मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 300 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 306 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। 93 रन बनाने वाले विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति