उत्तराखंड सूचना आयोग सख्त: जजों के खिलाफ शिकायतों की जानकारी सार्वजनिक करने का आदेश

देहरादून
उत्तराखंड सूचना आयोग ने न्यायिक पारदर्शिता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीशों के विरुद्ध मिली शिकायतों का विवरण सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। आयोग ने गोपनीयता की आड़ में सूचना रोकने की कोशिश कर रहे उच्च न्यायालय के लोक सूचना अधिकारी की दलीलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि जनता को यह जानने का हक है कि कितने अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने 14 मई 2025 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के माध्यम से अधीनस्थ न्यायपालिका के जजों के खिलाफ भ्रष्टाचार और कदाचार की शिकायतों से संबंधित चार बिंदुओं पर सूचना मांगी थी।

उन्होंने 1 जनवरी 2020 से 15 अप्रैल 2025 के बीच प्राप्त कुल शिकायतों की संख्या और उन मामलों का ब्यौरा मांगा था जिनमें आपराधिक या अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। खास बात यह है कि ऐसे ही मामलों में दिल्ली और चेन्नई उच्च न्यायालय इस तरह की सूचना दिए जाने से मना कर चुके हैं। इसलिए भी यह मामला एक तरह की नजीर है। लोक सूचना अधिकारी ने पहले इन जानकारियों को 'गोपनीय' और 'तृतीय पक्ष' से संबंधित बताते हुए देने से इनकार कर दिया था। अधिकारी का तर्क था कि ऐसी सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्य न्यायाधीश की अनुमति आवश्यक है। हालांकि, सुनवाई के दौरान संजीव चतुर्वेदी ने संवैधानिक प्रावधानों और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों का हवाला देते हुए इसे सूचना के अधिकार का उल्लंघन बताया।
मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी ने उभय पक्षों को सुनने के बाद आदेश दिया कि शिकायतों की संख्या और उन पर की गई कार्रवाई की अनुशंसा की संख्या गोपनीय नहीं हो सकती। उन्होंने लोक सूचना अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त कर एक माह के भीतर यह वांछित सूचना अपीलार्थी को उपलब्ध कराएं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति