खेत-खार में ठंड से ठिठुर रहे बुजुर्ग की पुलिस ने बचाई जान

बलौदा बाजार.

पलारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक 80 वर्षीय लापता बुजुर्ग की जान बचाई। ग्राम गिर्रा निवासी यह बुजुर्ग बीते तीन- चार दिनों से बिना बताए घर से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

इसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान सूचना पर पलारी के वार्ड 15 स्थित नहर की ओर, चार–पांच खेतों के बीच एक बुजुर्ग असहाय अवस्था में बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना पलारी के जवान कृष्णा यादव एवं प्रधान आरक्षक युगल साहू तत्काल मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग की हालत बेहद कमजोर थी और वह ठंड से कांप रहा था। जवानों ने करीब आधा किलोमीटर तक उसे अपने हाथों में उठाकर उप स्वास्थ्य केंद्र पलारी पहुंचाया, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई। जांच में बुजुर्ग की पहचान सुमेर सिंग पारधी उम्र 80 वर्ष ग्राम गिर्रा थाना पलारी निवासी के रूप में हुई, जिसके बाद उसे इलाज कराकर सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह चार दिनों से घर से गायब था। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वह 8 से 10 डिग्री तापमान की भीषण ठंड में तीन रात तक बिना पर्याप्त कपड़ों के खेतों में पड़ा रहा। इसके बावजूद उसका जीवित और सुरक्षित मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। पुलिस के जवानों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार के कारण एक बुजुर्ग की जान बच सकी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति