वागड़ के सर्वांगीण विकास का संकल्प, सरकार पूरी निष्ठा से कर रही कार्य: भजनलाल शर्मा

जयपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और राजस्थान का गौरव हैं। देश-विदेश के विकास में युवा शक्ति का अहम योगदान है। युवाओं की मेहनत एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से ही विकसित भारत 2047 के सपने को साकार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वागड़ क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है तथा हमारी सरकार आदिवासियों के सशक्तीकरण के लिए निरन्तर निर्णय ले रही है। राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं से प्रत्येक वर्ग व क्षेत्र लाभान्वित हो रहा है तथा इनसे वागड़ क्षेत्र में भी विकास के नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर डूंगरपुर से आए युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में निवेश अनुकूल नीतियों के कारण युवाओं को आईटी, उद्योग, स्टार्टअप सहित विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों के भरपूर अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों के युवाओं के सशक्तीकरण पर सरकार विशेष रूप से ध्यान दे रही है तथा इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार ने अनेक योजनाए संचालित की हैं। उन्होंने वागड़ के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे कौशल प्रशिक्षण सीखकर तकनीक अपनाएं और नवाचार करें जिससे वे रोजगार प्रदाता भी बन सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। नशा परिवार तोड़ता है, करियर बर्बाद करता है, जीवन नष्ट करता है। अगर कोई मित्र नशे की तरफ जाए तो उसे रोकें। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से नशामुक्ति के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करें। साथ ही, सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों से बचें।

पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई 351 परीक्षाएं
शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरन्तर निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों में युवाओं को एक लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं तथा 1 लाख 43 हजार पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। हम युवाओं को 5 साल में निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार के अवसर देंगे तथा अब तक 2 लाख से अधिक रोजगार के अवसर दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के दो साल के कार्यकाल में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ तथा 351 परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई हैं, जिससे अब प्रदेश पेपरलीक मुक्त राजस्थान बन गया है।

युवा नीति से युवाओं को आगे बढ़ने के मिलेंगे पर्याप्त अवसर
शर्मा ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उद्यमिता के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए हमारी सरकार मिशन मोड पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के माध्यम से 18 से 45 वर्ष के लोगों को ब्याज-मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ ही, नई युवा नीति जारी की गई है। इस नीति से शिक्षा और कौशल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं का आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान में हुए 35 लाख करोड़ के एमओयू में से 8 लाख करोड़ के एमओयू धरातल पर उतर चुके हैं। इसका फायदा वागड़ क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा। साथ ही, वागड़ क्षेत्र में रोजगार मेलों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान हों।

बेणेश्वर धाम के सौन्दर्यीकरण को लेकर दिया गया प्रस्तुतीकरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान का हरिद्वार माने जाने वाला बेणेश्वर धाम एक ऐतिहासिक स्थल है। देश-प्रदेश में इस धाम की विशेष मान्यता है। हमारी सरकार आस्था के इस प्रमुख केन्द्र के संरक्षण, यहां आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान बेणेश्वर धाम के सौन्दर्यीकरण को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस अवसर पर सागवाड़ा के विधायक श्री शंकरलाल डेचा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति