महिला सुरक्षा को नया आयाम: सभी महिला पुलिस थानों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित

प्रत्‍येक महिला पुलिस थाने में एक सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन के साथ 1000 सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए गए
स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के लिए आरओ मशीनें भी लगाई गई

भोपाल
मध्‍यप्रदेश में महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को नए आयाम प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल ने सभी महिला पुलिस थानों में स्‍वच्‍छ पेयजल हेतु आरओ मशीन एवं सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों की स्थापना की है। विशेष पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा श्री अनिल कुमार ने इस अभिनव पहल की जानकारी देते हुए बताया कि यह सुविधा प्रदेशभर में महिलाओं के लिए गरिमापूर्ण, स्वच्छ और स्वास्थ्य-सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि देसाई फाउंडेशन ट्रस्ट एवं गृहुम हाउसिंग फाइनेंस के सहयोग से प्रदेश के प्रत्येक महिला पुलिस थाने में वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई हैं, ताकि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को स्वच्छता संबंधी सामग्री निर्बाध रूप से उपलब्ध हो सके। थानों में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ थानों में आने वाली सामान्‍य महिला आवेदक भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगी। इस पहल के तहत प्रत्येक महिला थाने में एक सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन के साथ 1000 सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए गए हैं।

इसके साथ ही नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरओ मशीनें भी स्थापित की गई हैं, जिससे आमजन को शुद्ध पानी सहज रूप से प्राप्त हो सके। महिला यातायात पुलिसकर्मियों को सुरक्षित ड्यूटी संचालन हेतु हेलमेट भी प्रदान किए गए हैं।

इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण के साथ-साथ इस परियोजना के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों एवं महिला आवेदकों को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं हाईजीन संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे जागरूकता और व्यवहारिक सुधार दोनों सुनिश्चित हो सकें।

परियोजना के अगले चरण में राज्य के सभी पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों को शामिल किया जाएगा। इसमें प्रशिक्षण केंद्रों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, इंसीनेरेटर की स्थापना, 1000 सेनेटरी नैपकिन की उपलब्धता तथा सुरक्षित निस्तारण और मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता गतिविधियाँ शामिल होंगी। यह संपूर्ण परियोजना देसाई फाउंडेशन ट्रस्ट और गृहुम हाउसिंग फाइनेंस के सहयोग से महिला सुरक्षा शाखा के तत्वाधान में निरंतर गति से क्रियान्वित की जा रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति