राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर में करेंगे कार्यक्रम, एमपी कांग्रेस ने शुरू की आंदोलन की योजना

इंदौर 

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर आएंगे। वे भागीरथपुरा में दूषित जल के सेवन के कारण मृत हुए लोगों के परिजनों से भेंट करेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में यहां केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने पर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। एआईसीसी द्वारा उनके दौरे की तारीख तय करने के बाद पार्टी के प्रादेशिक नेता कार्यक्रम की विस्तार से रूपरेखा बनाने में जुट गए हैं। राहुल गांधी के इंदौर आगमन के मौके पर कांग्रेस प्रदेशभर में बड़े आंदोलन की तैयारी करने में लगी है।

भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के सेवन से अब तक 23 लोग दम तोड़ चुके हैं। जानलेवा पानी के इस मुद्दे पर कांग्रेस मुखर है। मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान पर तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में उग्र प्रदर्शन किए।

इंदौर त्रासदी को लेकर कांग्रेस ने विरोध स्वरूप 11 जनवरी को इंदौर में ही न्याय यात्रा निकाली थी। इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

कांग्रेस के इस प्रदर्शन में राहुल गांधी के भी शामिल होने की चर्चा थी लेकिन तब वे नहीं आ सके। अब उनका इंदौर का कार्यक्रम तय हो गया है। एआईसीसी ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे के 17 जनवरी की तारीख तय की है।

एआईसीसी द्वारा राहुल गांधी के इंदौर दौरे को हरी झंडी

कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले के मुताबिक एआईसीसी द्वारा राहुल गांधी के इंदौर दौरे को हरी झंडी दे दी गई है। अब प्रदेश नेता उनके विस्तृत कार्यक्रम की रूपपेरखा बना रहे हैं।

प्रदेशस्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने पर चर्चा

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी इंदौर में भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों से मिलेंगे। यहां मनरेगा का नाम बदलने पर विरोध प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा। इस दिन प्रदेशस्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने पर भी चर्चा चल रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति