BPL पर बगावत की छाया, खिलाड़ियों के विरोध से मैच में हुई देरी

नई दिल्ली
बांग्लादेश प्रीमियर लीग का 25वां मैच आज यानी गुरुवार, 15 जनवरी को चैटोग्राम रॉयल्स और नोआखली एक्सप्रेस के बीच दोपहर 1 बजे से खेला जाना था। मगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ उन्हीं के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के चलते यह मैच तय समय पर शुरू नहीं हो पाया है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार दोनों टीमों के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर भी नहीं पहुंचे। बता दें, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन नजमुल इस्लाम के बयान से भड़के क्रिकेटरों ने उनके इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो क्रिकेटर देश में हर तरह की क्रिकेट गतिविधियों को रोक देंगे। क्रिकेट खेलने का बहिष्कार करेंगे।
 
रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को पहला BPL मैच – चट्टोग्राम रॉयल्स और नोआखली एक्सप्रेस के बीच – देरी से शुरू होगा क्योंकि दोनों टीमें टॉस के लिए वेन्यू पर नहीं पहुंचीं, जो लोकल टाइम के अनुसार 12.30 बजे होना था। मैच लोकल टाइम के अनुसार 1 बजे शुरू होना था। चट्टोग्राम-नोआखली मैच के मैच रेफरी शिपर अहमद ने ESPNcricinfo को बताया: "हम ग्राउंड के बीच में खड़े हैं। हमें नहीं पता कि क्या हो रहा है। BPL टेक्निकल कमेटी आपको बेहतर बता सकती है।"

नजमुल के किस बयान से भड़के बांग्लादेशी क्रिकेटर
बांग्लादेशी क्रिकेटर नजमुल इस्लाम के उस बयान से भड़के हुए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलता है तो उससे बोर्ड को कोई वित्तीय नुकसान नहीं होगा। वित्तीय नुकसान सिर्फ खिलाड़ियों का होगा और बोर्ड उनकी कमाई को होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं करेगा। नजमुल ने दलील दी कि बीसीबी खिलाड़ियों पर करोड़ों टका खर्च करता है लेकिन जब वे खराब प्रदर्शन करते हैं तो उनसे रकम लौटाने को तो नहीं कहता, इसलिए खिलाड़ियों को मुआवजा देने का कोई सवाल ही नहीं है।

नजमुल इस्लाम के इस बयान के बाद CWAP ने चर्चा के बाद बुधवार रात को आनन-फानन में इमर्जेंसी ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। CWAB के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने कहा कि नजमुल के शब्दों ने सीमा पार कर दी है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति