युवा लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) R (रामविलास) की मध्य प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

भोपाल
11 जनवरी 2026 केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान के मार्गदर्शन में आज मध्य प्रदेश में युवा लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। भोजपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जय कुमार ठाकुर जी की गरिमामय उपस्थिति रही, इस अवसर पर श्री यश तिवारी को युवा लोक जनशक्ति पार्टी, मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, उनके साथ ही प्रदेश उपाध्याय अक़बर भूखारी, प्रदेश महासचिव विजय तिवारी, प्रदेश सचिव निशिता सिंह, को नियुक्त किया l
कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जय कुमार ठाकुर,की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने उद्बोधन में श्री ठाकुर ने कहा कि पार्टी के संस्थापक, सामाजिक न्याय की राजनीति के बड़े स्तंभ है, स्वर्गीय श्री रामविलास पासवान की विचारधारा को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रदेश में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पार्टी मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ……….. ऐसे क्षेत्रों पर फोकस करेगी जोआने वाले समय में प्रदेश की तस्वीर बदलेंगे।प्रदेश अध्यक्ष श्री यश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा लोक जनशक्ति पार्टी का स्पष्ट विज़न है। मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को राज्य में एक सशक्त माध्यम के रूप में विकसित करना,तथा गरीबों, महिलाओं और वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।उन्होंने कहा कि यह संगठन केवल राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य, हुनर और आत्मसम्मान की लड़ाई है। पार्टी आने वाले समय में जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार करेगी। इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय युवाओ ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की, पार्टी पदाधिकारियों ने अपने संगठनात्मक ढांचे, कार्यप्रणाली और आगामी जनहितकारी गतिविधियों को प्रेस से साझा किया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति