दिशा पाटनी ने पहना दीप नेक लाल गाउन, तलविंदर हुए एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक पर दीवाने

मुंबई 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने एक बार फिर इंटरनेट पर अपनी नई पोस्ट से तहलका मचा दिया है. उनके नए ग्लैमरस अवतार ने फैंस को अपनी सांसे दोबारा थामने पर मजबूर किया है. दिशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट लुक की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो लाल गाउन पहने नजर आईं. ये दिशा का वही लुक है, जो उन्होंने नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी के रिसेप्शन पर कैरी किया था. 

इन फोटोज में दिशा डीप-नेक गाउन पहने और खुले बालों में नजर आईं. इस अवतार में वो बेहद ग्लैमरस और हॉट दिखीं. लाल गाउन पहनकर दिशा ने कई सारे पोज दिए जिसमें वो इतराती नजर आईं. वो इतनी खूबसूरत दिखीं कि फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए.

दिशा के इस लुक पर हर कोई दीवाना दिखा. उनकी बेस्ट फ्रेंड मॉनी रॉय और अनन्या पांडे ने एक्ट्रेस के बोल्ड लुक की जमकर तारीफ की. मॉनी ने दिशा के लुक पर लिखा, 'मेरी बहन सबसे खूबसूरत है. बस इतना ही.'    
दिशा की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक और नाम की भी खूब चर्चा दिखी. फैंस ने नोटिस किया कि एक्ट्रेस की इस पोस्ट को पंजाबी सिंगर तलविंदर ने लाइक किया हुआ है.

तलविंदर का नाम दिशा पाटनी के साथ इन दिनों काफी जोड़ा जा रहा है. जबसे दोनों को नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में एकसाथ देखा गया है, तबसे लोगों का मानना है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
      
नुपुर-स्टेबिन के रिसेप्शन में भी तलविंदर मौजूद थे. वहां उन्होंने दिशा के साथ नहीं, बल्कि मॉनी रॉय के साथ एंट्री ली थी. इस दौरान तलविंदर का चेहरा भी सामने आया था. फैंस इस न्यूज से काफी हैरान हुए थे. बात करें दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की, तो वो इस साल 2026 में तीन बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी. सबसे पहले उन्हें शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' में देखा जाएगा, जो 13 फरवरी को रिलीज होगी. फिर इमरान हाशमी के साथ 'आवारापन 2' और अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर 'वेल्कम टू द जंगल' में वो नजर आएंगी, जिनकी रिलीज डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई हैं.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति