तमन्ना का आइटम नंबर ‘आज की रात’ हुआ वायरल, 100 करोड़ यूट्यूब व्यूज के साथ रिकॉर्ड, आभार व्यक्त किया

मुंबई 
स्त्री-2 में तमन्ना भाटिया का डांस नंबर ‘आज की रात’ ने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। इस गाने ने यूट्यूब पर ऑफिशियली 1 बिलियन यानी कि 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

एक्ट्रेस ने इस अचीवमेंट्स पर ख़ुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने गाने की शूटिंग के कुछ क्लिप शेयर करते हुए लिखा- "पहले व्यू से लेकर 1 बिलियन व्यूज तक। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।"

शेयर किए गए वीडियो क्लिप में तमन्ना कोरियोग्राफर विजय गांगुली और टीम के बाक़ी सदस्यों के साथ नज़र आ रही हैं। दूसरे और तीसरे क्लिप में वो परफॉर्म करते दिख रही हैं।

‘आज की रात’ गाने की बात करें तो ये श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री-2 का गाना है। इस आइटम डांस नंबर को तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया है। गाने को मधुबंती बागची और दिव्या कुमार ने आवाज दी है। इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और सचिन-जिगर ने म्यूजिक दिया है।

बता दें कि तमन्ना के डांस नंबर्स से पहले कई और भारतीय गाने रहे हैं, जिन्होंने यूट्यूब पर 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। इस लिस्ट में भक्ति गाने से लेकर रीजनल गानों तक का नाम शामिल है।

हरिहरन की आवाज में टी सीरीज का भक्ति सॉन्ग श्री हनुमान चालीसा पहला इंडियन गाना था, जिसने यूट्यूब पर 3 बिलियन और 5 बिलियन व्यू का आंकड़ा पार किया था। इसके बाद पंजाबी सॉन्ग लॉग लाची, लहंगा, हरियाणवी सॉन्ग 5 गज का दामन, सत्यमेव जयते का सॉन्ग दिलबर, सिंबा का आंखे मारे, धनुष और साई पल्लवी का सॉन्ग राउडी बेबी समेत कई और गानों ने इस आकंड़े को पार किया है।

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति