इंदौर एसआईआर में तार्किक त्रुटि वाले 5.79 लाख मतदाताओं को नोटिस

इंदौर.

जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे-आपत्तियों की सुनवाई जारी है, लेकिन इस बीच निर्वाचन आयोग ने 5.79 लाख मतदाताओं को लेकर तार्किक त्रुटि निकाली है।अब इन मतदाताओं को भी नोटिस जारी किए जाएंगे।
इन मतदाताओं का रिकॉर्ड वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप तो हो गया हैं, लेकिन विवरणों में विसंगतियों के कारण वे संदेह के घेरे में हैं।

अब इन विसंगतियों का समाधान किया जाना है। दरअसल निर्वाचन आयोग के साफ्टवेयर द्वारा मतदाताओं के रिकॉर्ड मिलान के दौरान पांच प्रकार की तार्किक त्रुटियां चिन्हित की थी। इसमें वे मतदाता अधिक है, जिनके नाम और माता-पिता के नाम 2003 की मतदाता सूची से मेल नहीं खा रहे है। इसके अलावा शब्दों की गलती, नाम अधूरा होना, उपनाम और जन्मतिथि की त्रुटियां भी सामने आई हैं। ऐसे में आयोग ने इन मतदाताओं को संदेह के घेरे में रखा है।

पहले इन मतदाताओं को नोटिस जारी नहीं करने की बात आयोग द्वारा की जा रही थी। बीएलओं द्वारा ही सुधार करने को निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब आयोग ने नोटिस जारी कर सुधार करने के निर्देश दिए है। हालांकि यह प्रक्रिया किस तरह होगी, इसको लेकर जल्द ही आयोग बैठक कर दिशा निर्देश जारी करेगा।

24.20 लाख मतदाताओं ने भरे फार्म
इंदाैर जिले की मतदाता सूची में शामिल 28.67 लाख मतदाताओं के फार्म भरने का कार्य 11 दिसंबर तक किया गया। इस दाैरान 24 लाख 20 हजार 171 मतदाताओं के फार्म भरकर आए, इसलिए इनकों प्रारूम मतदाता सूची में शामिल किया गया है। इसमें एक लाख 33 हजार 696 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई थी और अब इनसे दस्तावेज लिए जा रहे है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति