दंतेवाड़ा और जांजगीर चांपा में आज प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

रायपुर.

अगर आप नौकरी की तलाश में है, तो आपके पास यह सुनहरा मौका है. सोमवार यानी 19 जनवरी को दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होने जा रहा है. दंतेवाड़ा और जांजगीर चांपा में बेरोजगार युवा निजी कंपनियों द्वारा निकाली गई भर्तियों के लिए सीधे शामिल होकर नौकरी पाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे.

जांजगीर-चांपा जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा द्वारा 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह कैंप लाइवलीहुड कॉलेज परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय, जांजगीर में 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा. प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की नियोजक कंपनी पेरेनियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र भाग लेगी. डीजी ऑपरेटर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी.

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई डीजल मैकेनिक अथवा इलेक्ट्रिशियन उत्तीर्ण निर्धारित की गई है. चयनित अभ्यर्थियों को 13,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे. आवेदकों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय की गई है. चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र एसईसीएल, बिलासपुर रहेगा.इच्छुक युवा अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं जिला रोजगार कार्यालय का वैध रोजगार पंजीयन कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर उपस्थित हों. रोजगार पंजीयन के बिना प्लेसमेंट कैंप में भाग लेना संभव नहीं होगा.

दंतेवाड़ा में लगेगा प्लेसमेंट कैंप

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दंतेवाड़ा द्वारा आज प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस प्लेसमेंट कैंप में RCC एंड एसोसिएट, दंतेवाड़ा द्वारा ऑडिट असिस्टेंट (02 पद) और रिसेप्शनिस्ट (01 पद) के लिए भर्ती की जाएगी. इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा (रिज्यूमे) के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं. यह प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निःशुल्क रहेगा.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति