सीएम भजनलाल ने नमन कर कहा- ‘राष्ट्रधर्म की अद्वितीय मिसाल हैं महाराणा प्रताप’

जयपुर.

महाराणा प्रताप मेवाड़ के शासक थे, साथ ही वे भारतीय इतिहास में शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि प्रेम के प्रतीक भी हैं। आज 19 जनवरी को राजस्थान में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि मेवाड़ मुकुट' वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन! उनका जीवन स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रधर्म की अद्वितीय मिसाल है।

नई पीढ़ी प्रेरणा ले – अशोक गहलोत
महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि स्वाभिमान एवं अदम्य शौर्य के प्रतीक, मातृभूमि के गौरव के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान योद्धा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। उनके त्याग, साहस और देशभक्ति से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेकर देश और समाज के लिए समर्पित भाव से आगे बढ़ना सीखना चाहिए।

राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल – सचिन पायलट
वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि शौर्य, साहस, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन- गोविंद सिंह डोटासरा –
कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि
हूं लड्यो घणो हूं सह्यो घणो, मेवाड़ी मान बचावण नै।
हूं पाछ नहीं राखी रण में, बैर्यां री खात खिडावण में।।

अपने अदम्य साहस, अटूट स्वाभिमान और अप्रतिम वीरता से राजस्थान के स्वर्णिम इतिहास को गौरव प्रदान करने वाले मेवाड़ रत्न, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। महाराणा प्रताप जी ने जीवन भर मातृभूमि की आन-बान-शान की रक्षा हेतु संघर्ष किया और विपरीत परिस्थितियों में भी कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। उनकी राष्ट्रभक्ति, पराक्रम और त्याग की अमर गाथाएं सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेंगी तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए शौर्य और आत्मसम्मान का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति