उदयपुर में सवारियों से भरी जीप पलटने से 3 लोगों की मौत

उदयपुर.

उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र के जोगीवड़ गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर कोटड़ा पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को कोटड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, जीप बिलवन से सवारियां लेकर कोटड़ा आ रही थी। इसी दौरान जीप जोगीवड़ गांव से गुजर रही थी कि चालक का संतुलन बिगड़ गया और जीप पलट गई। हादसे की सूचना पर कोटड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से कोटड़ा अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 17 घायलों का उपचार जारी है। हादसे में घायल हुए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने जीप को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति