पीएम मोदी की पतंग पर उठे सवाल, एआई वीडियो मामले में रिंकू सिंह की बहन ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

अलीगढ़
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह द्वारा डाली गई भगवान की एआई वीडियो को डिलीट कर दिया गया है। उनकी बहन नेहा सिंह ने रिंकू और खुद माफी मांगते पीएम मोदी के भगवान हनुमान वाली पतंग उड़ाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्रोल और शिकायत दर्ज कराने वालों से पूछा कि इस पर कोई क्यों नहीं बोलता है।

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से इंटरनेट मीडिया पर की पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ने लगा। करणी सेना के पदाधिकारियों ने सासनी गेट थाने में तहरीर देकर रिंकू सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रिंकू सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर देवी-देवताओं की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाई वीडियो पोस्ट की है।

इसमें दिखाया गया है कि रिंकू सिंह मैदान पर लगातार छक्के मारते जा रहे हैं। उस पर लिखकर आ रहा है कि तुमको सफलता किसने दिलाई? उसमें हनुमानजी काला चश्मा लगाकर कार चलाते दिखाए गए, उनके बराबर में भगवान शिव काला चश्मा लगाए बैठे व पीछे अन्य भगवान काला चश्मा पहने दिखाए गए हैं। उनकी बहन नेहा सिंह ने वीडियो डिलीट करने के बाद माफी मांगी है।

पीएम मोदी की क्यों नहीं की शिकायत
रिंकू सिंह की नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर शाम को एक पोस्ट पोस्ट किया। जिसमें रिंकू सिंह द्वारा अपलोड वीडियो की फोटो और पीएम मोदी द्वारा भगवान हनुमान की पतंग उठाने की फोटो को मर्ज किया गया है। नेहा ने सवाल उठाते हुए लिखा कि शिकायत करने वाले इस फोटो पर क्यों चुप हैं। उनका इशारा पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत क्यों नहीं कराते। नेहा की पोस्ट पर भाई के प्रशंसकों का समर्थन मिल रहा है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति