सौंदर्य समस्याओं के स्मार्ट साल्यूशन

ड्राई स्किन को साफ्ट और स्मूद बनाने के लिए स्नान करने के बाद मलाई में केसर मिक्स करके उसे पूरे शरीर पर लगाकर अच्छे से मसाज करें। इसके स्थान पर आप माइश्चराइजर का प्रयोग भी कर सकती हैं। इसका प्रयोग आपकी स्किन की नमी को स्थापित रखने में अत्यंत उपयोगी है।

वैक्सिंग के उपरांत प्रायः महिलाओं को स्किन पर रेडनेस व जलन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। आपको यह समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए आप जब भी वैक्सिंग कराए तो किसी अनुभवी ब्यूटीशियन से ही कराएं, वहीं वैक्सिंग करने के उपरांत स्किन की आइसिंग अवश्य करें, साथ ही काटन की सहायता से रैडनेस और जलन वाले स्थान पर ऐस्ट्रिजेंट का प्रयोग करें।

स्किन को दाग-धब्बों से मुक्त बनाने के लिए रात
को सोने से पूर्व पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसका मिश्रण स्किन पर पैक की भांति लगभग बीस मिनट तक लगा कर रखें, तदुपरांत साफ पानी से धो लें, इसका प्रयोग स्किन को क्लीन और अट्रैक्टिव बनाता है।
हल्दी के साथ चंदन को मिक्स करके उसका लेप चेहरे पर लगभग बीस मिनट के लिए लगाकर रखें, इसके प्रयोग से चेहरे के दाग-धब्बों के साथ एक्ने की समस्या का भी समाधान होता है।

काले अंडर आर्म्स की समस्या के समाधान के लिए नींबू के रस में चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा बेसन मिक्स करके पेस्ट बना लें और उक्त मिश्रण को सूखने तक लगाकर रखे फिर हल्के हाथों से रगड़ कर साफ कर लें, ये प्रक्रिया सप्ताह में में दो से तीन बार करें, लाभ होगा।

एक्नेयुक्त स्किन पर चंदन की लकड़ी को घिसकर उस मिश्रण को स्किन पर पैक की भांति लगाएं, इसके प्रयोग से जहां एक्ने की समस्या का समाधान होगा वहीं रंगत में भी आकर्षक निखार आएगा।

 

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति