मिलिंद सोमन की जगह ‘लकड़बग्घा 2’ में शामिल हुए आदिल हुसैन, जानवरों के अधिकारों के लिए उठाएंगे आवाज

मुंबई,

आज के समय में बॉलीवुड में सीक्वल और फ्रेंचाइजी की मांग तेजी से बढ़ रही है। दर्शक अब सिर्फ कहानी या स्टार कास्ट नहीं, बल्कि फिल्म की सामाजिक पहचान और संदेश भी देखना चाहते हैं। ऐसे में ‘लकड़बग्घा’ जैसी फिल्में लोगों के बीच खास बन जाती हैं, जो एक्शन और मनोरंजन के साथ जानवरों के अधिकारों पर भी जोर देती हैं। पहली फिल्म की सफलता और इसकी थीम ने दर्शकों का ध्यान खींचा और अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर कई उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

इसी कड़ी में अभिनेता आदिल हुसैन अपने शिक्षक वाले किरदार के जरिए फ्रेंचाइजी में शामिल होंगे। यह किरदार पहले मिलिंद सोमन निभा रहे थे, लेकिन सीक्वल में आदिल हुसैन इसे निभाएंगे।

आदिल हुसैन ने कहा, ”जब मैंने पहली बार ‘लकड़बग्घा’ देखी, तो मैं इससे काफी प्रेरित हुआ। यह फिल्म जानवरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली फिल्म है। साथ ही, यह पिछले दशक में बॉलीवुड में आने वाली फिल्मों से काफी अलग है। शायद 1970 के दशक की फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ के बाद इतनी मजबूती से जानवरों के पक्ष में कोई फिल्म नहीं बनी। इस तरह की थीम और संदेश मेरे दिल को भा गए और यही वजह रही कि मैंने इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने का फैसला किया।”

आदिल हुसैन ने बताया, ”फिल्म में मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग और एक्शन सीक्वेंस करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अभिनेता अंशुमन झा की मदद और समर्थन से यह अनुभव आसान और सीखने योग्य बन गया। उन्होंने शूटिंग के दौरान सहायक रवैया दिखाया, जिससे काम करना मजेदार रहा। मुझे पहले से ही अंशुमन झा के साथ काम करने का अनुभव रहा है। उन्होंने निर्देशक और सह-अभिनेता दोनों रूप में मेरे साथ काम किया है।’

‘लकड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस’ को ‘एनिमल लवर विजिलांटे यूनिवर्स’ फिल्म बताया जा रहा है, यानी यह फिल्म एक ऐसे हीरो के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज में जानवरों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है। फिल्म की शूटिंग जून 2025 में पूरी हो चुकी है, और इसके साथ ही पिछली फिल्म की तुलना में इस बार स्टोरीलाइन, एक्शन और विजुअल्स को और बड़ा बनाया गया है।

इस फिल्म में अंशुमन झा फिर से अपने किरदार अर्जुन बख्शी के रूप में नजर आएंगे, जो एक आम इंसान है, लेकिन वह जानवरों के पक्ष में समाज से लड़ता है।

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति