आजीविका ग्रीन मेला भोपाल हाट में 24 से 26 जनवरी तक, हर्वल पेय रहेंगे आकर्षण का केन्‍द्र

आजीविका ग्रीन मेला भोपाल हाट में 24 से 26 जनवरी तक

पौधे, फल, सब्‍जी, अनाज, बीज एवं बागवानी सामग्री के लगेंगे स्टॉल
जूस, फ्रॅूट सलाद, हर्वल पेय रहेंगे आकर्षण का केन्‍द्र

भोपाल 
शहर के भोपाल हाट में 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय आजीविका ग्रीन मेले का आयोजन मध्‍यप्रदेश राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किया जा रहा है। मेले में मिशन अंतर्गत महिला स्‍व-सहायता समूहों के रसायन रहित उत्‍पाद आकर्षण का केन्‍द्र रहेंगे। मुख्‍य रूप से समूहों की नर्सरी में तैयार किये गये पौधे, फल, सब्‍जी,रसायन रहित अनाज, बीज, खाद, कीटनाशक एवं बागवानी का सामान मेले में उपलब्‍ध रहेगा। भोपाल, रायसेन, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, मंदसौर, विदिशा, ग्‍वालियर, राजगढ, सागर, श्‍योपुर, आगर-मालवा बैतूल, जबलपुर, नरसिंहपुर एवं गुना जिलों से समूहों की दीदीयां सामग्री लेकर आ रही हैं, सामग्री बेचने के लिये भोपाल हाट में लगभग 40 स्‍टॉल लगाये जायेंगे।

मेले में शोभादार पौधों में गुलाब, सेवंती, डहेलिया, आस्‍था के पौधों में तुलसी, शमी, बेल, सब्‍जी के पौधों में टमाटर, मिर्च, गोभी, पत्‍ता गोभी, ग्राफ्टेड सब्‍जी में बैगन के पौधे उपलब्‍ध रहेंगे। उन्‍नत फलदार वृक्षों में ग्राफ्टेड आम, अमरूद (थाई पिंक थाई) नीबू (सीड लेस), संतरा, चीकू, अनार आदि विशेष रूप से उपलब्‍ध रहेंगे।

इसके अलावा जैविक खाद, केंचुआ खाद, नाडेप खाद, धनजीवामृत, द्रव्‍यजीवामृत और जैविक कीटनाशक में नीमास्‍त्र, बह्रमास्‍त्र, अग्नि अस्‍त्र, पांचपर्णी, दशपर्णी काढा उपलब्‍ध रहेगा। एकीकृत कीट नियंत्रण सामग्री में नीला, पीला स्टिकी ट्रैप, फेरोमोने ट्रैप, लाई ट्रैप उपलब्‍ध रहेंगे। इसी प्रकार मिट्टी एवं गोबर के गमले, सब्‍जी पौध तैयार करने के लिये सामग्री रूट ट्रे, कोको पिट, नर्सरी में उपयोग होने वाले छोटे यंत्र खुरपी, कटाई छटाई हेतु सिकेटियर, बडिंग चाकू भी उपलब्‍ध रहेंगे। मेले में आने वाले लोगों के लिये विभिन्‍न प्रकार के फ्रेश जूस, फ्रूट सलाद, हर्वल पेय आदि भी मिलेंगे। मेला प्रति दिन 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेगा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति