पैसों से ऊपर सिद्धांत: सुनील शेट्टी ने छोड़ा 40 करोड़ का ऑफर, वजह बना परिवार

मुंबई 
   
बॉलीवुड के कई सितारे तंबाकू और शराब के ब्रांड्स का ऐड करते हैं. जिसे लेकर काफी बहस छिड़ चुकी हैं. ऐसे ऐड्स से भारी पैसे मिलते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होती है. लोग कहते हैं कि पब्लिक फिगर होने के नाते सितारों को जिम्मेदारी निभानी चाहिए. खासकर युवाओं पर उनके असर को देखते हुए. लेकिन बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने करोड़ों के तंबाकू ऐड को ठुकरा दिया. उन्होंने कहा कि वो ऐसी चीज को प्रमोट नहीं करेंगे, जिसमें उनका यकीन नहीं है. 

सुनील शेट्टी ने क्यों ठुकराया तंबाकू ऐड 
सुनील बॉलीवुड के वो एक्टर हैं जिन्होंने कभी तंबाकू ब्रांड्स को प्रमोट नहीं किया. इसके लिए उन्हें भारी रकम भी ऑफर की गई थी. PeepingMoon के पॉडकास्ट में उन्होंने इसकी वजह बताई है. सुनील शेट्टी ने बताया कि मैं अपनी सेहत का आभारी हूं. मेरे शरीर ने ही मुझे फिल्म बिजनेस में मौका दिया. अगर मैं इसे अपनी पूजा स्थली न समझूं, तो खुद से नाइंसाफी करूंगा. 

आगे उन्होंने कहा कि अपने बच्चों के लिए क्या विरासत छोड़ूंगा? आज मैं सिनेमा या बॉक्स ऑफिस में रेलेवेंट न भी रहूं, फिर भी 17-20 साल के लड़के-लड़कियां मुझे इतना प्यार और सम्मान देते हैं. ये कमाल की बात है.

40 करोड़ हुए थे ऑफर 
सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उन्हें 40 करोड़ का तंबाकू ऐड ऑफर हुआ था. उन्होंने कहा, मुझे 40 करोड़ का तंबाकू ऐड ऑफर हुआ. मैंने उनसे कहा, क्या तुम्हें लगता है मैं फंस जाऊंगा? मैं नहीं फंसूंगा. शायद पैसे की जरूरत थी, लेकिन नहीं. मैं वैसी चीज नहीं करूंगा, जिसमें मेरा यकीन न हो. क्योंकि ये अहान, अथिया और राहुल पर, सब पर दाग लगा देगा. उसके बाद किसी ने मुझे अब तक ऑफर ही नहीं किया. 

सुनील शेट्टी से पहले भी कई सितारे तंबाकू ब्रांड्स को प्रमोट करने से मना कर चुके हैं. दूसरी ओर अक्षय कुमार और अजय देवगन को पान मसाला ब्रांड्स के ऐड्स के लिए ट्रोलिंग झेलनी पड़ चुकी है. सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस का कहना था कि फिटनेस लवर अक्षय को चबाने वाले तंबाकू का ऐड नहीं करना चाहिए. 

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति