दिल्ली ने आरसीबी के विजय रथ को रोका, 7 विकेट से रौंदा, अंक तालिका में बदलाव

 नई दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) में शानदार प्रदर्शन करते हुए टेबल टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने अनुशासित और प्रभावी प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 20 ओवर में सिर्फ 109 रन पर समेट दिया. इसके बाद दिल्ली ने 26 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और आरसीबी को इस सीजन की पहली हार का स्वाद चखाया.

दिल्ली ने आरसीबी को चटाई धूल

दिल्ली की जीत में लॉरा वोलवार्ट ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए, जबकि कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 रन की उपयोगी पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बनाकर मैच अपने नाम किया.
    
हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने चौथे ओवर तक 24 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 16 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि लिज़ेल ली सिर्फ 6 रन ही बना सकीं.

इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और लॉरा वोलवार्ट ने तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला और जीत की ओर बढ़ाया. रोड्रिग्स ने 26 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाए. वहीं वोलवार्ट ने अपनी नाबाद पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया.

मारिज़ाने कैप ने 15 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाए और श्रेयंका पाटिल की गेंद पर चौका लगाकर दिल्ली को जीत दिलाई.

आरसीबी की ओर से सायली सतघरे सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 18 रन देकर दो विकेट झटके. राधा यादव को एक विकेट मिला.

जानें अंक तालिका का हाल

इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स छह अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि आरसीबी 10 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है. इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही. कप्तान स्मृति मंधाना ने 34 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए और वह टीम की शीर्ष स्कोरर रहीं. उनके अलावा राधा यादव ने 17 गेंदों पर 18 रन बनाए.

आरसीबी की आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं. स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस (9) के बीच 36 रन की ओपनिंग साझेदारी ही टीम की सबसे बड़ी साझेदारी रही. इसके बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई और टीम 14वें ओवर में 78 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी. पूरी टीम 20 ओवर में 109 रन पर सिमट गई.

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से नंदिनी शर्मा ने 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहीं. मारिज़ाने कैप, मिन्नू मणि और चिनेल हेनरी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि श्री चरनी को एक सफलता मिली.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति