लक्ष्य का पीछा करते हुए सिक्स की बरसात: रोहित नंबर-1, SKY आगे, कोहली पीछे

नई दिल्ली
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप से ठीक पहले रंग में लौट आए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। सूर्या ने इस दौरान 4 छक्के लगाए। इन 4 छक्कों के साथ वह विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे थे। यह रिकॉर्ड है टी20 में रनों का पीछा करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने का। सूर्या अब लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके आगे अब सिर्फ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा है। हिटमैन और सूर्या के बीच भी मात्र 20 छक्कों की ही अंतर है।
 
सूर्या ने रनचेज के दौरान भारत के लिए अभी तक 36 पारियों में 54 छक्के जड़े हैं। वहीं विराट कोहली 48 पारियों में 53 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। रोहित शर्मा रनचेज के दौरान भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में रनों का पीछा करते हुए कुल 74 बार गेंद को सीधा बाउंड्री के पार पहुंचाया है। टॉप-5 में केएल राहुल 40 छक्कों के साथ चौथे तो युवराज सिंह 31 छक्कों के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

सूर्यकुमार यादव का एक हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड भी आपको बताते हैं, सूर्या जब-जब रनचेज के दौरान नॉटआउट लौटे हैं तब-तब भारतीय टीम नहीं हारी। सूर्या रनचेज के दौरान कुल 9 बार नाबाद रहे हैं और हर बार भारत जीता है। शिवम दुबे की भी स्ट्रीक 9 मैचों की है।

इस लिस्ट में विराट कोहली का कोई सानी नहीं है। कोहली 18 बार टी20 में रनचेज के दौरान नाबाद रहे हैं और हर बार टीम इंडिया को जीत नसीब हुई है। इस वजह से कोहली को चेजमास्टर के नाम से भी जानते हैं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति