स्पोर्ट्स की दुनिया की बड़ी रात: मैड्रिड में 20 अप्रैल को लॉरियस अवार्ड्स

मैड्रिड
मैड्रिड लगातार तीसरे वर्ष ‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स’ की मेजबानी करेगा। आयोजकों ने सोमवार को यह घोषणा की। पिछले साल की तरह यह पुरस्कार समारोह 20 अप्रैल को सिबेल्स पैलेस में आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों ने बयान में कहा, ‘‘मैड्रिड ने 2024 में पहली बार लॉरियस पुरस्कारों की मेजबानी की थी और उसके बाद शहर को ‘लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड’ से बहुत फायदा हुआ।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘2026 में होने वाले पुरस्कार समारोह में एक बार फिर खेलों से जुड़े दिग्गजों के साथ मनोरंजन, संस्कृति और फैशन जगत की कुछ बड़ी हस्तियां भी इसमें शामिल होंगी। सात प्रमुख श्रेणियों में से प्रत्येक में विजेता रहने वाले को प्रतिष्ठित लॉरियस प्रतिमा प्रदान की जाएगी।’’

मैड्रिड समुदाय की प्रमुख इसाबेल डियाज़ आयुसो ने कहा कि वह अपने शहर में खेलों से परिपूर्ण वर्ष की प्रतीक्षा कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैड्रिड खेलों का हमेशा स्वागत करता रहा है क्योंकि यह उन साझा मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है जिससे हम सभी को लाभ होता है।’’

मैड्रिड के मेयर जोस लुइस मार्टिनेज अल्मेडा ने कहा, ‘‘मैड्रिड को गर्व है कि ‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स’ एक बार फिर यहां आयोजित किए जा रहे हैं। हम एक ऐसा शहर हैं जो खेल और खिलाड़ियों से प्यार करता है।’’

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति