रतलाम: हथियारों की दुकान में विस्फोट, तीन घायल—इंदौर रेफर

रतलाम,

मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में गणतंत्र दिवस के दिन एक बड़े हादसे के तहत एक बंदूक की दुकान में धमाका होने से तीन लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है। शहर के चांदनी चौक क्षेत्र में कल शाम हुए इस हादसे से अफरातफरी हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विस्फोट एक बंदूक की दुकान के अंदर हुआ, जिसमें दुकानदार सहित तीन लोग गंभीर तरह से झुलस गए। तीनों को पहले जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। जहां तीनों की हालत गंभीर होने से उन्हें मेडिकल कॉलेज बाद में इंदौर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक लेब के अधिकारी विस्फोट के कारणों का पता करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लक्कड़पीठा रोड स्थित इस दुकान में वेल्डिंग के दौरान विस्फोट हुआ। बंदूक की दुकान में बारूद होने से आग भभक उठी और तीन लोग गंभीर झुलस गए। हादसा इतना भयानक था कि झुलसे लोग रोड पर आ गए। गंभीर घायलों की पहचान दुकान मालिक यूसुफ अली, वेल्डिंग कारीगर शेख रफीउद्दीन, उसके साथी नाज़िर के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से खाली कारतूस और बारूद मिला है। पुलिस ने दुकान के अंदर से बड़ी मात्रा में रखी बंदूकें एवं सामग्री को जब्त कर लिया है। अधिकारी विस्फोट की विस्तृत जानकारी में जुटे हुए है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति