विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की वीडी 14 को मिला टाइटल ‘राणा बाली’

मुंबई,

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म वीडी 14 को ‘राणा बाली’ टाइटल मिला है। 19वीं सदी के भारत में आधारित यह पैन-इंडिया फिल्म असली ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है। यह विजय देवरकोंडा और माइथ्री मूवी मेकर्स की साथ में तीसरी फिल्म होगी। फिल्म का संगीत आइकॉनिक म्यूज़िक डायरेक्टर अजय-अतुल ने दिया है।

पैन-इंडिया सिनेमा के सबसे टैलेंटेड स्टार्स में से एक, विजय देवरकोंड़ा हमेशा अपने प्रोजेक्ट्स के जरिए फैंस को एक्साइटेड रखते हैं। अपनी जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग स्किल्स से हर फिल्म में चार चाँद लगाने वाले विजय अब राहुल सांकृत्यायन के डायरेक्शन में बनी अपनी अगली फिल्म ‘राणा बाली’ के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। काफी महीनों की इंतजार और बढ़ते उत्साह के बाद, मेकर्स ने फिल्म का टाइटल और रिलीज़ डेट के साथ एक ग्लिम्प्स शेयर किया। इस फिल्म का नाम ‘राणा बाली’ है, जिसमें लीड रोल में विजय देवरकोंड़ा और रश्मिका मंदाना हैं। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज़ होने वाली है।

फिल्म ‘राणा बाली’ 19वीं सदी में सेट है और 1854 से 1878 के बीच हुई असली ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित है। इसे एक बड़े पैमाने पर पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के रूप में बनाया जा रहा है। ग्लिम्प्स में “कर्स्ड लैंड” और उसके हीरो को दिखाने से पहले, मेकर्स ने भारत पर ब्रिटिश राज की बेरहमी को जबरदस्त विज़ुअल्स और जोरदार कहानी के साथ पेश किया है। राहुल सांकृत्यायन की नैरेशन में दिखाया गया है कि कैसे उपनिवेशी नीतियों ने देश में कष्ट बढ़ाया, खासकर उन इलाकों में जिन्हें सर रिचर्ड टेम्पल और सर थियोडोर हेक्टर जैसे अधिकारियों के दौर में जानबूझकर सूखे में बदला गया।

ग्लिम्प्स में हिटलर के होलोकॉस्ट से भी भयानक नरसंहार की तुलना की गई है और भारत के बड़े पैमाने पर हुए आर्थिक शोषण को उजागर किया गया है। विजय देवरकोंड़ा राणा बाली के किरदार में नए और दमदार लुक के साथ ताकतवर और प्रभावशाली मौजूदगी दिखा रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना जयम्मा की भूमिका निभा रही हैं। खलनायक सर थियोडोर हेक्टर के रूप में आर्नोल्ड वॉसलू की एंट्री फिल्म की ताकत और बढ़ा देती है। इस फिल्म को टी-सीरीज प्रेज़ेंट कर रही।

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति