कलिंगा लांसर्स की सफलता का राज क्या? कप्तान आर्थर वान डोरेन ने खोला जीत का मंत्र

भुवनेश्वर
कलिंगा लांसर्स के कप्तान आर्थर वैन डोरेन ने हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का खिताब जीतने के बाद इस सफलता का श्रेय टीम की मजबूत केमिस्ट्री, सामूहिक सोच और घरेलू दर्शकों के शानदार समर्थन को दिया है। सोमवार को कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में कलिंगा लांसर्स ने रांची रॉयल्स को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

खिताब जीतने के बाद आर्थर वैन डोरेन ने कहा, "इतने कम समय में टीम को एकजुट करना सबसे बड़ी चुनौती थी। एक बॉन्ड बनाने और एक टीम के रूप में खड़े होने के लिए चार सप्ताह बहुत कम समय होता है। यह आसान नहीं था, लेकिन जिस तरह से हमने खुद को ढाला और मैदान पर प्रदर्शन किया, उस पर हमें बेहद गर्व है। हमने एक अच्छी और मजबूत यूनिट बनाई और वही आज पिच पर दिखी।" फाइनल मुकाबले को लेकर आर्थर ने रांची रॉयल्स की तारीफ करते हुए कहा कि वे टूर्नामेंट की सबसे अटैकिंग और मनोरंजक टीमों में से एक हैं। हम पहले भी उनसे कई बार खेल चुके थे, इसलिए हमें पता था कि हमें आक्रामक सोच के साथ उतरना होगा। ऐसी टीम के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन करना हमारे लिए बहुत मायने रखता है।
मैच के अंतिम क्षणों में एक गोल की बढ़त होने के बावजूद, लांसर्स ने पूरी तरह रक्षात्मक रवैया अपनाने के बजाय अपना प्राकृतिक गेम खेलना जारी रखा।
आर्थर ने कहा, "सिर्फ पीछे बैठकर डिफेंस करने से दबाव बढ़ता है। हमने सकारात्मक रहकर आक्रामक खेलना जारी रखा और एक यूनिट के तौर पर मजबूती से खड़े रहे।"
आर्थर वैन डोरेन ने घरेलू दर्शकों के योगदान को खास बताते हुए कहा कि घरेलू दर्शकों की ऊर्जा हमें अतिरिक्त ताकत देती है। वह माहौल शानदार था और हमने हर पल का भरपूर आनंद लिया।
पूरे टूर्नामेंट में कलिंगा लांसर्स का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम को केवल एक हार का सामना करना पड़ा, वह भी एक डेड रबर मुकाबले में, जब वे पहले ही लीग स्टेज में टॉप पर रहते हुए क्वालिफायर-1 में जगह बना चुके थे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति