नकल पर सख्ती! MP बोर्ड प्रवेश पत्र में QR टेक्नोलॉजी, स्कैन करते ही दिखेगी परीक्षार्थी की पहचान

भोपाल
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही हैं। इस बार परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीकी रूप से लीकप्रूफ बनाने के लिए मंडल ने कुछ बदलाव किए हैं। इसमें प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड लगाने की व्यवस्था बनी है। इसको स्कैन करते ही परीक्षार्थी की पूरी जानकारी खुल जाएगी।

यह क्यूआर कोड एक विशेष सुरक्षा उपाय के रूप में कार्य करेगा। परीक्षा केंद्र पर क्यूआर कोड स्कैन करते ही विद्यार्थी की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी, जिससे पहचान की पुष्टि आसानी से हो सकेगी। माशिमं ने परीक्षा संबंधी नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें प्रवेश पत्रों की नई क्यूआर कोड व्यवस्था पर जोर है। नए निर्देशों के तहत 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र के पीछे क्यूआर कोड लगा रहेगा। यह क्यूआर कोड एक विशेष सुरक्षा उपाय के रूप में कार्य करेगा।

परीक्षा केंद्र पर क्यूआर कोड स्कैन करते ही विद्यार्थी की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी, जिससे पहचान की पुष्टि आसानी से हो सकेगी। क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षकों को अपने मोबाइल पर एमपीबीएसई एडमिट कार्डरीडर एप डाउनलोड करना होगा।

इसके अलावा सभी विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं पर बारकोड लगाए जाएंगे। परीक्षक इसी बारकोड के आधार पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे, जिससे किसी भी प्रकार का पक्षपात समाप्त होगा और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष बनी रहेगी।

उत्तरपुस्तिकाओं पर लगे बारकोड को स्कैन कर विद्यार्थियों के प्राप्तांक सीधे आनलाइन सिस्टम में अपलोड किए जाएंगे। इस व्यवस्था से फर्जी विद्यार्थियों पर लगाम लग सकेगी।

बता दें, कि इस बार परीक्षा में करीब 16 लाख विद्यार्थी 3856 केंद्रों पर शामिल होंगे। पिछली परीक्षाओं में ग्वालियर, मुरैना, भिंड में फर्जी विद्यार्थियों व नकल प्रकरण के मामले सामने आने के बाद मंडल सुरक्षा के काफी एहतियात बरत रहा है।

ईमानदारी की पेटी का प्रावधान
पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सभी केंद्रों पर नकल की पर्ची रखने एक पेटी रखने के लिए निर्देशित किया गया है। ये पेटी ईमानदारी की पेटी कहलाएगी। इसमें गाइड, चिट, किताबों के पेज और अन्य सामग्री को कक्ष में जाने से पहले ही सरेंडर करना होगा। पेटी पर स्पष्ट रूप से लिखा जाएगा कि यह पेटी स्वेच्छा से नकल सामग्री परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले डाल सकता है।

पूरक उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था खत्म
परीक्षार्थियों को 32 पेज की मुख्य विषय और 20 पेज की वोकेशनल और संस्कृत विषय की उत्तरपुस्तिका दी जाएगी। पूरक कापी नहीं दी जाएगी।
माशिमं के सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य ने बताया बोर्ड परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। तकनीक की मदद से पारदर्शी व निष्पक्ष परीक्षा कराने का प्रयास रहेगा। इसके लिए आनलाइन सिस्टम के आधार पर एप के माध्यम से मानीटरिंग की जाएगी। प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड और उत्तरपुस्तिकाओं पर बारकोड लगेगा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति