10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24 जनवरी से शुरू हो चुका है। शिविर 27 जनवरी रामगढ़ पंचायत समिति मेंं लगाया गया।

अब 28 जनवरी को गोविंदगढ़ पंचायत समिति, 29 जनवरी को कठूमर पंचायत समिति, 30 जनवरी राजगढ़ पंचायत समिति, 31 जनवरी रैणी पंचायत समिति, 2 फरवरी तिजारा पंचायत समिति, 3 फरवरी उमरैण पंचायत समिति और 4 फरवरी थानागाजी पंचायत समिति होगा। भर्ती शिविर का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। कमांडेंट कार्यालय के राकेश चौधरी ने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी के 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ ही आयु 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई 168 से 170 सेमी तथा वजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है।
अभ्यर्थियों को 10वीं व 12वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रमाण पत्र के साथ उन्हें भारत सरकार व राजस्थान सहित देश के विभिन्न औद्योगिक, शैक्षणिक, ऐतिहासिक व निजी क्षेत्रों में नियुक्ति दी जाएगी। इनमें जोधपुर एम्स, भानगढ़ किला, चित्तौड़गढ़ व कुंभलगढ़ किला, जेसीबी जयपुर, ताज होटल, ताजमहल, मारुति गुजरात, हिंदुस्तान जिंक, मेट्रो, एयरपोर्ट, अस्पताल, धार्मिक स्थल व औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं।

संबंधित खबरें
सुरक्षा जवान को 14 हजार से 26 हजार रुपए तथा सुरक्षा सुपरवाइजर को 18 हजार से 30 हजार रुपए मासिक वेतन मिलेगा। इसके साथ 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी, पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, प्रमोशन, आवास व मेस जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

अब पढ़ाई की हर जानकारी WhatsApp पर: एनसीईआरटी ने शुरू किया नया चैनल

नई दिल्ली शिक्षा के क्षेत्र में टेक्निकल इनोवेशन को बढ़ावा देते हुए एनसीईआरटी (NCERT) ने एक सराहनीय कदम उठाया है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने छात्रों, शिक्षकों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति