बड़ा विवाद! U19 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश की छुट्टी, अधिकारियों ने ICC की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

 नई दिल्ली
T20 World Cup 2026 को लेकर करीब 3 सप्ताह तक ICC और बांग्लादेश आमने-सामने थे। बाद में बांग्लादेश को ही मुंह की खानी पड़ी और टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई। वहीं, अब बांग्लादेश ने एक और आरोप आईसीसी पर लगा दिया है। इस बार आईसीसी को बांग्लादेश ने U19 वर्ल्ड कप को लेकर घेरा है, जो इस समय जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट से बांग्लादेश की टीम बाहर हो चुकी है। सेमीफाइनल की रेस से बांग्लादेश को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला हारते ही बाहर होना पड़ा है। बांग्लादेश ने आईसीसी पर अनफेयर शेड्यूल का आरोप लगाया है।
 
बांग्लादेश की टीम ने U19 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक चार मैच खेले हैं और सिर्फ एक मैच जीता है। दो मुकाबले गंवाए हैं और एक मैच बारिश में धुल गया था। इंग्लैंड से जैसे ही सुपर 6 के मैच में बांग्लादेश को हार मिली, वैसे ही टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। बाहर होने की सबसे बड़ी वजह तो खराब परफॉर्मेंस थी, लेकिन बारिश से प्रभावित मैचों के दौरान गलत कैलकुलेशन ने भी बांग्लादेश का गणित खराब कर दिया। हालांकि, टीम के अधिकारियों ने टीम के भारी ट्रैवल शेड्यूल की भी आलोचना की।

गेम डेवलपमेंट कोऑर्डिनेटर हबीबुल बशर ने मंगलवार को द डेली स्टार से कहा, "अप्रोच से ज्यादा, मुझे लगता है कि (इंग्लैंड और इंडिया के खिलाफ) हमारे कैलकुलेशन में कमी थी, लेकिन यह (ट्रेवल शेड्यूल) कुछ ऐसा है जिसे मैं हाईलाइट करना चाहता हूं, भले ही लोगों को लगे कि मैं बहाने बना रहा हूं।" बशर का मानना है कि इस बार आईसीसी ने एयर ट्रेवल बैन कर दिया था। ऐसे में सभी को बस से ट्रेवल करना था। कोई वेन्यू 4 घंटे दूर था तो कोई वेन्यू 9-10 घंटे की ड्राइव पर था।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वार्मअप मैचों के बाद अपने पैसे से बांग्लादेश की अंडर 19 टीम को इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए एयर ट्रेवल कराया। 6 जनवरी को जिम्बाब्वे टीम पहुंची थी। 10 और 13 जनवरी को दो वार्मअप मैच खेले। एक मैच मासविंगो में था, जबकि दूसरा हरारे में। दोनों शहरों के बीच 4 घंटे की दूरी है। इसके बाद बांग्लादेश को हरारे से बुलावायो जाना था, जो 9 घंटे की बस राइड थी। इंडिया से 17 जनवरी और न्यूजीलैंड से 20 जनवरी को यहां मैच बांग्लादेश को खेलना था, जिसके लिए एयर ट्रेवल टीम ने किया, लेकिन भारत के खिलाफ वे बारिश से बाधित मैच हार गए, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश के कारण खेला नहीं जा सका।

बशर ने बताया, "इंडिया के खिलाफ मैच से पहले लड़कों को ज़्यादा थकान से बचाने के लिए, BCB ने असल में अपनी जेब से एक इंटरनल फ़्लाइट का पेमेंट किया, क्योंकि बस का सफर बहुत लंबा था और डायरेक्ट फ्लाइट कम थीं।" इन मैचों के बाद बांग्लादेश को बस से फिर हरारे लौटना पड़ा, जहां यूएसए से 23 जनवरी को मैच था। ये मैच टीम ने जीता और सुपर 6 में जगह बनाई, लेकिन 26 जनवरी को सुपर 6 का मैच बुलावायो में था, जिसे टीम हार गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसी वजह से बांग्लादेश ने आईसीसी पर निशाना साधा है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति