ऑस्ट्रेलियन ओपन: इगा स्वियातेक ने एलिना रायबकिना और जेसिका पेगुला को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

मेलबर्न

साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेना राइबाकिना ने दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी इगा स्वियातेक को चौंकाते हुए बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली. पोलैंड की स्टार के करियर ग्रैंड स्लैम जीतने के की उम्मीदों को करारा झटका लगा. मास्को में जन्मी कजाख खिलाड़ी ने शुरुआती सर्विस की दिक्कतों से उबरते हुए दूसरी वरीयता प्राप्त स्वियातेक को 7-5, 6-1 से हराया. अब फाइनल में पहुंचने के लिए उनका मुकाबला जेसिका पेगुला या अमांडा अनीसिमोवा से होगा.

राइबाकिना इससे पहले 2023 में मेलबर्न फाइनल में पहुंची थीं, जहां उन्हें आर्यना सबालेंका के खिलाफ तीन कड़े सेटों में हार मिली थी. इसके बाद से वह मेलबर्न में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थीं. लेकिन 2022 की विंबलडन चैंपियन राइबाकिना हाल के महीनों में शानदार फॉर्म में रही हैं. उन्होंने पिछले 19 मैचों में से 18 में जीत दर्ज की है और इस महीने ब्रिस्बेन क्वार्टर फाइनल में ही उन्हें एकमात्र हार मिली थी. अब वह अपने करियर के चौथे ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल और 2024 विंबलडन के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची हैं.

26 साल की राइबाकिना ने कहा, “इस जीत से मैं बहुत खुश हूं. हम एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और मैं बस आक्रामक खेलने की कोशिश कर रही थी. मुझे लगता है कि पहले सेट में दोनों के लिए पहली सर्विस ज्यादा काम नहीं कर रही थी, तो हम दोनों दूसरी सर्विस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे. दूसरे सेट में मैंने ज्यादा खुलकर खेलना शुरू किया और सर्विस भी बेहतर रही.”

इस हार से स्वियातेक का करियर ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया. उन्होंने चार बार फ्रेंच ओपन, एक बार यूएस ओपन और एक बार विंबलडन जीता है, लेकिन मेलबर्न पार्क में खिताब अभी भी उनके नाम नहीं है. स्वियातेक और राइबाकिना इससे पहले 11 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें पांच मुकाबले पिछले सीजन में हुए थे.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति