दिल्ली कैपिटल्स को झटका: कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा 12 लाख रुपये का फाइन

नई दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) स्टेडियम में खेले गए मैच में तीन रन से मैच हार गई थी, जिससे वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई।

डब्ल्यूपीएल ने बयान में कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर मंगलवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में गुजरात जॉइंंट्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।’

इसमें आगे कहा गया है, ‘इस सत्र में यह पहला अवसर है जबकि उनकी टीम ने निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं किए, इसलिए जेमिमा पर डब्ल्यूपीएल की आचार संहिता के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’

दिल्ली कैपिटल्स को झेलनी पड़ी हार
अगर गुजरात जॉइंट्स से हुए मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। जीजी की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी (58 रन) के अर्धशतक के बाद सोफी डिवाइन के चार विकेट निर्णायक साबित हुए।

इस जीत से गुजरात जॉइंट्स के आठ अंक हो गए हैं जिससे उसने तालिका में मुंबई इंडियंस को तीसरे स्थान पर खिसका कर दूसरा स्थान हासिल किया। गुजरात जॉइंट्स ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मूनी के अर्धशतक से नौ विकेट पर 174 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली कैपिटल्स निकी प्रसाद (47 रन) और स्नेह राणा (29 रन) के बीच सातवें विकेट के लिए 31 गेंद में 70 रन की साझेदारी से जीत के करीब पहुंच गई थी लेकिन अंतिम ओवर में दोनों के विकेट गंवाने से 20 ओवर में आठ विकेट पर 171 रन ही बना सकी।

पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर खिसकी दिल्ली कैपिटल्स
टीम के लिए शीर्ष क्रम की बल्लेबाज फिर से अच्छी शुरूआत नहीं दिला सकीं और मध्यक्रम में भी कोई अहम योगदान नहीं रहा। पिछले मैच में शीर्ष पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स (छह अंक) इस हार से चौथे स्थान पर खिसक गई।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति