ब्यावर में माइनिंग टीम के ड्रोन तोड़कर महिला फोरमैन-इंजीनियर को पीटा

जयपुर/ब्यावर.

जिले में माइन धारकों का सर्वे करने पहुंची खान विभाग की टीम को निवर्तमान सरपंच और ग्रामीणों ने घेरकर पीटा। सर्वे शुरू होते ही पूर्व सरपंच ने टीम के सदस्यों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। वहीं पूर्व सरपंच ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ इंजीनियर और महिला फोरमैन से भी मारपीट की। टीम की गाड़ियों और ड्रोन भी पथराव में टूट गया।

मिली सूचना के अनुसार मंगलवार दोपहर में जिले के अतीतमंड गांव में खान विभाग की एक टीम माइन धारकों का सर्वे करने पहुंची थी। मौके पर पूर्व सरपंच दुष्यंत सिंह समेत कुछ ग्रामीणों ने टीम की ओर से शुरू किए सर्वे का विरोध करना शुरू कर दिया। विभाग की टीम ने समझाइश भी की लेकिन पूर्व सरपंच ने सर्वे का विरोध करते हुए ग्रामीणों की मिलीभगत से सर्वे टीम को घेर लिय और मारपीट शुरू कर दी।

सर्वे टीम की गाड़ियों पर पथराव
सर्वे टीम जब घटनास्थल से बचकर कार से भागने लगी तो ग्रामीणों ने कार पर पथराव कर दिया। जोधपुर से गए इंजीनियर की गाड़ी भी टूट गई। घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो में पूर्व सरपंच और माइनिंग टीम के साथ झगड़ते और गालीगलौच करते हुए नजर आ रहे हैं।

माइन धारकों का ड्रोन सर्वे करने पहुंची थी टीम
सूचना मिलने पर साकेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए। थाना प्रभारी जितेंद्र फौजदार ने बताया- माइनिंग विभाग की टीम अतीतमंड गांव में माइन धारकों का ड्रोन सर्वे करने पहुंची थी। सर्वे शुरू होते ही निवर्तमान सरपंच दुष्यंत सिंह सहित कुछ लोगों ने गाली-गलौज और बदतमीजी शुरू कर दी। वरिष्ठ माइनिंग फोरमैन अनिता वीर चंदानी और इंजीनियर प्रितेश के साथ मारपीट की। प्रितेश के कान और कनपटी पर गंभीर चोटें आई हैं।

पथराव कर दो वाहनों को किया क्षतिग्रस्त
थानाधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने पथराव कर सरकारी वाहन और जोधपुर से आए इंजीनियर प्रितेश की कार भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव शुरू होते ही टीम कार में बैठकर किसी तरह जान बचाकर भागी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ड्रोन सर्वे का कर रहे थे विरोध
पुलिस की जांच में सामने आया है कि अवैध खनन से जुड़े लोग ड्रोन सर्वे नहीं होने देना चाहते थे। इसी कारण ग्रामीणों को उकसाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने निवर्तमान सरपंच को किया डिटेन
पुलिस ने मारपीट के आरोपी निवर्तमान सरपंच दुष्यंत सिंह डिटेन किया है। इसके साथ ही अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति