उज्जैन-जावरा फोरलेन के सर्वे का काम पूरा, अब होगा जमीन अधिग्रहण

नागदा जंक्शन
उज्जैन-जावरा फोरलेन के सर्वे का काम लगभग पूरा हो गया है। इलेक्ट्रानिक सर्वे चल रहा है। इसमें नक्शे के अनुसार मार्ग अभी भी बदल सकता है। यह भी 15 दिन में पूरा हो जाएगा। इतना सब होने के बाद भी जमीन के सौदा करने वाले व्यापारियों के अभी भी समझ में नहीं आ रहा है कि फोरलेन किधर से निकलेगा।

उज्जैन-जावरा पर ट्रैफिक अधिक बढ़ने के कारण फोरलेन मार्ग की आवश्यकता हो गई है। गांव भूतेड़ा से मुंबई, दिल्ली का सिक्सलेन रोड मिल रहा है। राजस्थान के कई धार्मिक स्थल भी इस रोड से जुड़े हुए हैं, इसको देखते हुए सांसद अनिल फिरोजिया ने फोरलेन बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी से मांग की थी। उन्होंने स्वीकृति भी दे दी थी।

अधिकारियों ने तैयार किया नक्शा

डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शहर में आए, सांसद की मांग पर उन्होंने फोरलेन बनाने की घोषणा कर कहा कि वह स्वयं आकर इसका भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने उज्जैन, पासलोद, उन्हेल रेलवे स्टेशन के समीप से गांव झिरन्या, भाटीसुड़ा, भीकमपुर, गुड़ावन होते हुए फर्नाजी से निकालने का नक्शा तैयार किया है।

15-20 दिन में हो जाएगा सर्वे

    एक सर्वे हो गया है, इलेक्ट्रॉनिक सर्वे चल रहा है। 15-20 दिन में सर्वे पूरा होने के बाद भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रारंभ हो जाएगा। – एसके मनवानी, जनरल मैनेजर, एमपीआरडीसी

सिंहस्थ के पहले बनाना है फोरलेन

इसका सर्वे भी करा कर भोपाल विभाग ने स्वीकृति के लिए भेजा था। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इलेक्ट्रानिक सर्वे प्रांरभ हो गया है। लगभग 15-20 दिन में सर्वे पूरा होते ही विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। वैसे तो 2028 के सिंहस्थ के पूर्व फोरलेन का कार्य पूरा करना है।

अधिकारियों का दावा है कि इसके पूर्व ही फोरलेन का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। यह मार्ग बनने के बाद इंदौर से राजस्थान के लिए भूतेड़ा से निकली सिक्सलेन तक पहुंचने के लिए भी सुविधा हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार इलेक्ट्रानिक सर्वे पूरा होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि फोरलेन किधर से निकलेगा। अभी भी मार्ग बदलने की संभावना से अधिकारी मना नहीं कर रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति