14 सितंबर से 17 सितंबर तक लगातार चार छुट्टियों का आनंद सरकारी कर्मचारी उठा सकेंगे

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर है. सितंबर महीने से दिसंबर तक मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है. सरकारी कर्मचारियों को इस दौरान कई अवकाश मिलने वाले हैं. ऐसे में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी छुट्टियों का मजा परिवार के साथ ले सकेंगे. भोपाल में अनंत चतुर्दशी का भी अवकाश है, जबकि दीपावली पर लगातार 4 छुट्टी रहेगी.

बता दें कि सितंबर महीने में सरकारी कर्मचारियों को चार छुट्टी मिल सकेगी, जिसमें 14 सितंबर को शनिवार और 15 सितंबर को रविवार पड़ रहा है. इसी तरह 16 सितंबर को मिलाद-उन-नबी है. वहीं, 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के चलते भोपाल में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है. भोपाल जिला प्रशासन ने चार अतिरिक्त अवकाश घोषित किए हैं, जिसमें 17 सितंबर, 11 अक्टूबर, 1 नवंबर और 3 दिसंबर शामिल हैं.

सितंबर से दिसंबर तक सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

इस बार सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को दीपावली पर चार अवकाश मिलेंगे. 31 अक्टूबर को दीपावली के मद्देनजर सरकारी छुट्टी रहेगी. दीपावली के दूसरे दिन 1 नवंबर को भोपाल में जिला प्रशासन ने अवकाश घोषित किया है. 2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी. ऐसे में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लगातार चार दिनों की छुट्टियां रहने वाली हैं.

31 अक्टूबर से लगातार चार दिनों तक रहने वाली है छुट्टियां

लगातार चार दिनों की छुट्टियों के बाद अगले महीने में भी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक दिन का अवकाश रहने वाला है. 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस है. ऐसे में भोपाल में सरकारी छुट्टी की घोषणा की गयी है. गौरतलब है कि 3 दिसंबर, 1984 को भोपाल में आधी रात के बाद दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक घटना घटी थी. यूनियन कार्बाइड की फैक्ट्री से निकली जहरीली गैस ने हजारों लोगों की जिंदगियों को लील लिया था.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति