कोहली को प्रपोज करने वाली क्रिकेटर डेनिएल ने लेस्बियन पार्टनर के साथ रचाई शादी

मुंबई

अगर आप क्रिकेट फैन हैं तो आपने इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वेट का नाम जरूर सुना होगा. तकरीबन 7 साल पहले 2017 में डेनियल वेट अचानक सुर्खियों में आ गई थीं. जब आधी रात को भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को सोशल मीडिया पर शादी के लिए प्रपोज किया था. डेनियल वेट भारतीय बल्लेबाज की बड़ी फैन हैं. इसके अलावा डेनियल वेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की करीबी दोस्त भी हैं. बहरहाल, एक बार फिर डेनियल वेट सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, डेनियल वेट ने समलैंगिक शादी रचाई है.

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है फोटो

सोशल मीडिया पर डेनियल वेट ने लंदन में caabase फुटबॉल क्लब की हेड जॉर्ज हॉज से शादी की तस्वीरें शेयर की हैं. इस फोटो कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि मिस्टर एंड मिसेज… इसके अलावा उन्होंने शादी की तारीख 22.08.2024 भी बताई. हालांकि, दोनों कपल ने अपने प्यार का इजहार 2023 में ही किया था. साथ ही दोनों ने पिछले साल सगाई की. बहरहाल, सोशल मीडिया पर डेनियल वेट और जॉर्ज हॉज का फोटो खूब वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं डेनियल वेट…

गौरतलब है कि इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वेट विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. डेनियल वेट अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं. इसके अलावा डेनियल वेट फ्रेंचाइजी क्रिकेट लगातार खेलती हैं. साथ ही डेनियल वेट महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की करीबी दोस्त हैं. दरअसल, जब भी अर्जुन तेंदुलकर इंग्लैंड जाते हैं या डेनियल वेट भारत आती हैं तो वे मिलते जरूर हैं.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति