नियमों की अनदेखी करने वाले कोचिंग संस्थानों पर होगी कठोर कार्रवाई

नियमों की अनदेखी करने वाले कोचिंग संस्थानों पर होगी कठोर कार्रवाई

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने बालाघाट में की समीक्षा

भोपाल

स्कूल शिक्षा मंत्री एवं बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जो कोचिंग संस्थान नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे हैं, उन पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। इसके अलावा ऐसे कोचिंग संस्थान, जिनमें शाम 6 बजे के बाद छात्राएँ पढ़ने के लिये जाती हैं, वहाँ उनकी सुरक्षा जिला प्रशासन सुनिश्चित करे। मंत्री सिंह आज बालाघाट में जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक सर्वराजकुमार कार्रहे, संजय उइके, मधुभगत, विक्की पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

बेहतर शिक्षा के लिए सीएम राइज स्कूल

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने समीक्षा के दौरान जिले में संचालित सीएम राइज स्कूलों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीएम राइज स्कूल हर जनपद स्तर पर बनाये जा रहे हैं। मंत्री सिंह ने कहा कि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये बीईओ, बीआरसी एवं जन-शिक्षक निरंतर रूप से निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को भी मॉनिटरिंग का दायित्व सौंपा जायेगा। उन्होंने खाद्य और सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि जिले में उपार्जन केंद्र बढ़ाये जायें। उन्होंने जिले में गोदामों की संख्या बढ़ाने के संबंध में भी निर्देश दिये। मंत्री सिंह ने मरम्मत योग्य स्कूलों और सड़कों के संबंध में बरसात के बाद कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये हैं।

जन-प्रतिनिधियों के साथ रहे परस्पर संवाद

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने सभी अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर संवादहीनता नहीं होनी चाहिये। जन-प्रतिनिधियों को लगातार योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया जाये। कलेक्टर मृणाल मीना ने मंत्री सिंह को बेहतर परिणाम देने की बात कही है। मंत्री सिंह ने मोती तालाब और वारासिवनी सीएम राइज स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति